पुलिस के रहमो-करम पर चल रही भूसा मशीनें 

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

रूद्रपुर, देवरिया। जिला प्रशासन की मनाही के बावजूद दोआबा क्षेत्र में भूसा बनाने वाली मशीन पुलिस के रहमों करम पर चल रही है। गुरुवार को एक भूसा बनाने वाली मशीन के चलते ही क्षेत्र में भीषण आग लगी जिसमें लोगों की कई एकड़ फसले जलकर राख हो गई। दोआबा के लगभग आधा दर्जन गांवों में अफरा तफरी मची रही और लोग चीखते चिल्लाते रहे। हालांकि आग की घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसडीम हरिशंकर लाल ने एक भूसा बनाने वाली मशीन को सीज कर दिया और चालक को एकौना पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
 
बावजूद इसके क्षेत्र में भूसा वाली मशीन चल रही है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यह सारी मशीन पुलिस के रहमों करम पर चल रही है। गुरुवार को आग की घटना के बाद क्षेत्र के युवा चिल्ला चिल्ला कर पुलिस पर आरोप लगा रहे थे। उस समय एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें भूसा बनाने वाली मशीन के साथ ट्रैक्टर पर एक खाकी वर्दी धारी भी बैठा हुआ नजर आया।

About The Author

Post Comments

Comments