कनहर नदी में नहाने गये 10 वर्षीय बालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस जाँच में जुटि

विंढमगंज थाना क्षेत्र की घटना

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

परिजनों में मचा कोहराम

नितीश कुमार (संवाददाता) 

दुद्धी/ सोनभद्र-

जनपद के विंढमगंज थाना अंतर्गत कुदारी धोरपा गांव में गुरुवार सुबह दोस्तों संग कनहर नदी में नहाने गये 10 वर्षीय बालक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार वह अपने तीन दोस्तों संग घर से करीब 500 मीटर दूर कनहर नदी में नहाने गया था।

जहाँ नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया उसे डूबता देख दोस्तों में हड़कंप मच गया और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया । चीख-पुकार सुनकर आस-पास से गुजर रहे लोगों ने नदी में जाकर आदित्य की तलाश शुरू कर दिया । जिसके काफी देर बाद उसे बरामद भी कर लिया गया लेकिन तब-तक उसकी सांसें थम चुकी थी।

गौ माता को राज्य माता घोषित करने के लिए धर्म युद्ध के लिए शंकराचार्य लखनऊ रवाना। Read More गौ माता को राज्य माता घोषित करने के लिए धर्म युद्ध के लिए शंकराचार्य लखनऊ रवाना।

बेटे के मौत की खबर सुनते ही उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।पुलिस मामले की जांच में जुटी ।

20 बीयर के साथ शराब तस्कर गिरफ्तार Read More 20 बीयर के साथ शराब तस्कर गिरफ्तार

About The Author

Post Comments

Comments