तीन दिन से मृत पड़ा गोवंश संचारी रोग फैलने का खतरा, जिम्मेदार बेखबर

मृत गोवंश के शव से आ रही भीषण दुर्गंध, सांस लेना दुश्वार

तीन दिन से मृत पड़ा गोवंश संचारी रोग फैलने का खतरा, जिम्मेदार बेखबर

 कुमारगंज [अयोध्या]। विकासखंड अमानीगंज क्षेत्र अंतर्गत खंडासा-बहादुरगंज संपर्क मार्ग पर मूर्तिहन चौराहे के पास पुराने गन्ना कांटा के सामने विगत तीन दिन पहले एक छुट्टे गोवंश की बीमारी के चलते मौत हो गई। इसके बाद गोवंश का शव सड़क किनारे पड़ा रहा। गोवंश के मौत के तीन दिन बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा शव को नहीं हटाया गया।    
 
चील, कौवों, कुत्ता, सियार आदि का निवाला बना गोवंश का शव छत विक्षत हो गया है। भीषण गर्मी के चलते शव से भारी दुर्गंध भी उठने लगी है। जिसके कारण स्थानीय लोगों का सांस लेना दुश्वार हो गया है। शव पर हजारों की संख्या में  मक्खियां भिनभिना रही है। जिससे संचारी रोगों के फैलने की प्रबल संभावना बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी खंड विकास अधिकारी अमानीगंज सूर्य प्रकाश मिश्रा के दूरभाष नंबर 9415192386 पर दी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
 
वही इस मामले में जब मुख्य विकास अधिकारी अयोध्या से जानकारी चाही गई तो उनका फोन नहीं उठा। यदि इसी तरह जिम्मेदार अधिकारी ही लापरवाही करते रहेंगे तो जल्द ही स्थानीय लोग संचारी रोगों से ग्रसित हो जाएंगे और भीषण दुर्गंध के कारण आस पास बीमारियां फैल जाएंगी।
 
 

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत मैं ठीक हूं, आप टेंशन मत लेना… ईरान में पढ़ रही भारतीय छात्रा का परिवार को संदेश, वीडियो में बताई जमीनी हकीकत
नई दिल्ली। ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों और इंटरनेट शटडाउन के बीच वहां पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को...

Online Channel