सीतापुर पत्रकार हत्याकांड को लेकर सड़कों पर उतरा नेशनल मीडिया प्रेस क्लब
जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर रखी मांगें
On
कानपुर। आज नेशनल मीडिया प्रेस क्लब द्वारा कानपुर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति एवं यूपी के मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा गया जिसमें सीतापुर पत्रकार हत्याकांड से आक्रोशित पत्रकार व अधिवक्ता समाज संगठित होकर एक साथ दिखे।
आज से 5 दिन पूर्व सीतापुर में 36 साल के पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी । शनिवार दोपहर बाइक सवार हमलावारों ने पहले राघवेंद्र की बाइक को टक्कर मारी। फिर राघवेंद्र के गिरते ही उन पर तीन राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। पुलिस प्रशासन द्वारा अभी तक हत्यारोपियों को गिरफ्तारी नहीं किया गया है। जिससे पत्रकार समाज में भारी आक्रोश देखने को मिला। आज नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के सदस्य व पदाधिकारी सड़कों पर उतर आए और जमकर नारे बाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे।

नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के बैनर तले आक्रोशित पत्रकारों ने सरकार से नारे लगाते हुए कहा कि पत्रकार के हत्यारों को फांसी दो, पत्रकारों का उत्पीड़न बन्द करो, पत्रकारों के सम्मान में नेशनल मीडिया प्रेस क्लब मैदान में, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करें, पत्रकारों का अपमान नहीं सहेंगे, पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे बन्द करे जैसे अनेक नारे लगाते हुए कानपुर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया और मांग की गई कि पत्रकार के हत्यारों को फांसी दी जाए, पत्रकार के परिवार को एक करोड़ रुपए की आर्थिक मदद एवं सरकारी नौकरी दी जाए, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए।
नेशनल मीडिया प्रेस क्लब द्वारा ज्ञापन के समय उपस्थिति "द लॉयर्स एसोसिएशन कानपुर" पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट रविंद्र शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार को संगठन द्वारा रखी गई मांगों पर ध्यान देना चाहिए नहीं तो पत्रकार और अधिवक्ता समाज एक साथ सड़कों पर उतरेंगे जिसके जिम्मेदार प्रदेश सरकार होगी, नेशनल मीडिया प्रेस क्लब राष्ट्रीय अध्यक्ष एम डी शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि माननीय राष्ट्रपति एवं मुख्यमंत्री स्वतः मामले को संज्ञान में लेकर मांगों को पूरा करे। पत्रकार समाज अब डरेगा नहीं बल्कि अपने हक की लड़ाई खुद लड़ेगा।
ज्ञापन के समय प्रमुख रूप से नेशनल मीडिया प्रेस क्लब राष्ट्रीय अध्यक्ष एम डी शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय सलाहकार एडवोकेट ज्ञानेन्द्र कटियार, प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉक्टर बलबीर कपाड़िया, मंडल अध्यक्ष अधिवक्ता मोर्चा एडवोकेट अवधेश सिंह तोमर, मंडल उपाध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप कटियार, मण्डल अध्यक्ष जर्नलिस्ट क्लब दिग्विजय सिंह, मण्डल उपाध्यक्ष महेश शास्त्री, मण्डल महामंत्री वीरेन्द्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष सामाजिक क्लब कृष्णा शर्मा, मंडल मीडिया प्रभारी संतोष कुशवाहा, मण्डल संगठन मंत्री अशोक गुप्ता, द लॉयर्स एसोसिएशन कानपुर नगर पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट रवींद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष अमित कुमार, जिला उपाध्यक्ष हामिद हुसैन, जिला संगठन मंत्री विष्णु ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी आमिर हुसैन आदि पत्रकार सदस्य शामिल थे।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
13 Jan 2026
13 Jan 2026
13 Jan 2026
Post Comment
आपका शहर
13 Jan 2026 17:26:40
Kal Ka Mausam: कल यानी 14 जनवरी को देशभर में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। इस मौके पर लोग...
अंतर्राष्ट्रीय
05 Jan 2026 12:04:38
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने आज 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े कथित 'बड़ी साजिश' मामले में बड़ा फैसला...


Comment List