नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
गरीब असहाय महिला का उसके ही परिजनों द्वारा किया जा रहा घोर उत्पीड़न
पुलिस प्रशासन पूरी तरह मौन
सुल्तानपुर- मामला जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के उमरी गांव का है जहां एक गरीब असहाय महिला का उसके ही परिजनों द्वारा घोर उत्पीड़न किया जा रहा है, परंतु प्रशासन पीड़ित महिला को न्याय दिलाने के बजाय आरोपियों को ही संरक्षण प्रदान करने में जुटी हुई है, जो बहुत ही शर्मनाक है। बताते चलें कि ग्राम उमरी थाना जयसिंहपुर निवासिनी सृष्टि चतुर्वेदी ने अपने ही परिजनों पर शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी जयसिंहपुर को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की मांग की है ।
उक्त मामले की जानकारी पीड़िता द्वारा जयसिंहपुर पुलिस को लिखित रूप से दी गई परंतु जयसिंहपुर पुलिस द्वारा पीड़ित पक्ष को ही धारा 170 के तहत एक पक्षीय चालान कर दिया गया । जो अत्यंत निन्दनीय है । पीड़िता का कहना है कि अब पुलिस प्रशासन से विश्वास रूठ चुका है इसलिए उसने उप जिला अधिकारी को लिखित प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।


Comments