अमेरिका में मेडिकल हेलीकॉप्टर क्रैश, फिर उड़ान हादसा सवार सभी लोगों की मौत
मेडिकल परिवहन हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसके एक पायलट और दो अस्पताल कर्मियों की मौत हो गई।
मेडिसन काउंटी- अमेरिका के मिसिसिपी में सोमवार को एक मेडिकल परिवहन हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसके एक पायलट और दो अस्पताल कर्मियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ‘यूनिवर्सिटी ऑफ मिसिसिपी मेडिकल सेंटर' के प्रवक्ता ने विमान में सवार सभी लोगों की मौत की पुष्टि की। यूनिवर्सिटी ने पहले दिए गए एक बयान में कहा कि मेडिसन काउंटी में जिस समय यह दुर्घटना हुई उस वक्त‘एयरकेयर हेलीकॉप्टर' (चिकित्सा के कार्य में इस्तेमाल होने वाला हेलीकॉप्टर) में किसी मरीज को नहीं ले जाया जा रहा था।

Comments