अधिवक्ता सविता गौतम पर जानलेवा हमले के आरोपी को जल्द गिरफ्तार करे पुलिस--राकेश शरण मिश्र

सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री व प्रदेश के उच्चाधिकारियों को लिखा पत्र

अधिवक्ता सविता गौतम पर जानलेवा हमले के आरोपी को जल्द गिरफ्तार करे पुलिस--राकेश शरण मिश्र

अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम जल्द लागू करने हेतु की माँग

अजीत सिंह ( ब्यूरो) 

सोंनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

विगत 24 फरवरी को लखनऊ की महिला अधिवक्ता सविता गौतम पर उनके साथ बदतमीजी का विरोध करने पर नाराज अपराधियों ने जान लेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिनका इलाज लखनऊ के एक अस्पताल में चल रहा है।महिला अधिवक्ता पर हुए इस हमले में की सूचना पर लखनऊ जनपद सहित प्रदेश के अधिवक्ताओ में अत्यधिक गुस्सा और आक्रोश ब्याप्त है।

घटना की जानकारी होते ही सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र लिखकर इस जानलेवा हमले में संलिप्त अपराधियो को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने व उनके विरुद्ध कठोर कारवाई की माँग की है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि प्रदेश में आए दिन अधिवक्ताओ पर हो रहे प्राणघातक हमले से अधिवक्ताओ में भय ब्याप्त हो गया है और आए दिन होने वाले हमले इस बात का प्रमाण है कि अपराधियों के अंदर उत्तर प्रदेश पुलिस का कोई खौफ नही रह गया है।

सोनभद्र में नशीली दवाओं के खिलाफ ड्रग इंस्पेक्टर की बड़ी कार्रवाई मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, दो दवाओं के नमूने सील Read More सोनभद्र में नशीली दवाओं के खिलाफ ड्रग इंस्पेक्टर की बड़ी कार्रवाई मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, दो दवाओं के नमूने सील

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने माननीय मुख्यमंत्री जी से माँग किया है कि इस घटना की उच्चस्तरीय जाँच करवाकर घटना में संलिप्त अपराधियो को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कारवाई करें अन्यथा प्रदेश के अधिवक्ताओ को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। साथ ही गंभीर रुप से घायल महिला अधिवक्ता सविता गौतम के इलाज हेतु आर्थिक सहयोग धनराशि को भी तुरंत देने की मांग की है।

भावना संस्था द्वारा कम्बल वितरण आयोजन संपन्न Read More भावना संस्था द्वारा कम्बल वितरण आयोजन संपन्न

इसके अलावा श्री मिश्र ने एक बार पुनः माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उत्तर प्रदेश में जल्द से जल्द अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की पुरजोर माँग करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू होने से आए दिन प्रदेश के अधिवक्ताओ पर हो रहे जानलेवा हमलों में बहुत कमी आएगी और प्रदेश के अधिवक्ताओ की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।

दहेज उत्पीड़न व मारपीट का आरोप, पति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज Read More दहेज उत्पीड़न व मारपीट का आरोप, पति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

दिल्ली दंगों के बड़े साजिश मामले में सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत नहीं, अन्य पांच आरोपियों को मिली राहत दिल्ली दंगों के बड़े साजिश मामले में सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला: उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत नहीं, अन्य पांच आरोपियों को मिली राहत
नई दिल्ली,  सुप्रीम कोर्ट ने आज 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े कथित 'बड़ी साजिश' मामले में बड़ा फैसला...

Online Channel