दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

जिला बनाने की मांग को लेकर कचहरी गेट पर वकीलों का जोरदार प्रदर्शन।

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात (संवाददाता) 

दुद्धी/सोनभद्र,

दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा समिति के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने शनिवार की दोपहर लगभग 1 बजे कचहरी गेट के मुख्य द्वार पर जमकर प्रदर्शन व नारेबाजी की।वक्ताओं ने कहा कि दुद्धी तहसील क्षेत्र तीन प्रांतों से घिरा हुआ आदिवासी बाहुल्य, पिछड़ा और नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। दुद्धी तहसील का बॉर्डर सोनभद्र जनपद मुख्यालय से 150 किलोमीटर की दूरी पर है। दुद्धी जिला बनने के सभी मानक को भी पूरा करता है और सरकार को भारी मात्रा में राजस्व दुद्धी से मिलता है, फिर भी दुद्धी को जिला नहीं बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग पिछले तीन दशकों से की जा रही है। चुनाव के दौरान प्रदेश व केंद्र के मंत्रियों व नेताओं ने दुद्धी को जिला बनाने का वादा किया था। इसलिए चुनावी वादा पूरा करते हुए दुद्धी को जिला बनाया जाए और विकास कराया जाए।

शौर्य और अनुशासन का प्रदर्शन ओबरा में CISF ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 57वां स्थापना दिवस Read More शौर्य और अनुशासन का प्रदर्शन ओबरा में CISF ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 57वां स्थापना दिवस

इस अवसर पर दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, सिविल बार संघ के अध्यक्ष विष्णुकांत तिवारी, पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता जितेंद्र श्रीवास्तव, अरुणोदय जौहरी, आनंद कुमार, सत्यनारायण यादव, सन्नो बानो, प्रेमचंद गुप्ता, अमरावती देवी सहित काफी संख्या में अधिवक्ता गण व मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

जिला खो-खो चैंपियनशिप का हुआ उद्घाटन Read More जिला खो-खो चैंपियनशिप का हुआ उद्घाटन

About The Author

Post Comments

Comments