लाल सिंह आर्य की मेहनत रंग ला रही है,दिल्ली की सुरक्षित सीटों पर भाजपा आ रही है: ऋषिपाल
On
नई दिल्ली। अंबेडकर नगर भाजपा के जुझारू कर्मठ नेता ऋषिपाल ने कहा कि एससी मोर्चा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य दिल्ली विधानसभा चुनाव में धुआंधार प्रचार कर चुनावी समीकरण को भाजपा के पक्ष में ला खड़ा कर दिया है। श्री आर्य दिल्ली के 12 सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर दलित समाज को पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में लामबंद कर दिया है।उनके इस अथक प्रयास का परिणाम भी दिखने लगा है।दिल्ली की सुरक्षित सीटों पर कमल खिलेगी और दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी।
श्री आर्य अपनी चुनावी यात्रा को बढ़ते हुए अंबेडकर नगर में भी लोगों से भाजपा को जीतने की अपील की है।भाजपा के कर्मठ सिपाही के रूप में वह लगातार पार्टी को मजबूत करने की दिशा में प्रयासरत हैं।लाल सिंह आर्य का दलित समाज में खासा प्रभाव है और दलित समाज उनके अपील पर एकजुट होकर भाजपा के पक्ष में मतदान करेगा।श्री ऋषिपाल ने कहा कि अंबेडकर नगर में भी कमल खिलेगा तथा अंबेडकर नगर विधानसभा नया इतिहास रचेगी।श्री ऋषिपाल ने कहा कि लाल सिंह आर्य एक अनुभवी,ईमानदार एवं कर्मठ नेता हैं जिन्हें राजनीतिक बारीकियों का गहरा ज्ञान है और वह अपने अनुभव का भरपूर इस्तेमाल कर दिल्ली में भाजपा को जितने की कवायद में लगे हैं।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
10 Dec 2025
10 Dec 2025
09 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
10 Dec 2025 20:28:56
Kal Ka Mausam: उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड का सामना कर रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List