व्यापार संगठन दारानगर में धूमधाम से मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस
कौशाम्बी स्वतंत्र प्रभात
सिराथू संवाददाता।
राष्ट्रीय जनउद्योग संगठन (व्यापार संगठन दारानगर ) में व्यापार संगठन के व्यापारी और पद अधिकारीयों ने 76वां गणतंत्र दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया है। दारानगर के व्यापार मण्डल अध्यक्ष ने बताया कि 26 जनवरी 1950 को इस दिन संविधान लागू किया गया था।
देश स्वतंत्र होने के बाद 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने संविधान अपनाया था। वहीं, 26 जनवरी 1950 को संविधान को लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया। इस दिन भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया।
26 जनवरी को संविधान लागू करने का एक प्रमुख कारण यह भी है कि सन् 1930 में इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत की पूरी तरह से आजादी की घोषणा की थी। बड़े ही हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस दारानगर के व्यापारीयो ने मनाया गया। इस दौरान समस्त व्यापारी और पदाधिकारी गण एवम समस्त व्यापारी भाईयों के साथ ध्यवाजारोहण किया गया

Comment List