New Ring Road: हरियाणा में बनेगा ये नया रिंग रोड, 250 करोड़ रुपये होंगे खर्च
Haryana New Ring Road: हरियाणा में कुरुक्षेत्र में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शहर में जल्द ही रिंग रोड की सुविधा मिलेगी। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 250 करोड़ रुपये की राशि कुरुक्षेत्र के विकास के लिए मंजूर की है।
हरियाणा में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि यह राशि शहर की बुनियादी ढांचा सुविधाओं और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उपयोग की जाएगी।
सीएम सैनी ने याद दिलाया कि वर्ष 2014 में पीएम मोदी ने कुरुक्षेत्र को वैश्विक पहचान देने की बात कही थी। कुरुक्षेत्र में देश और विदेशों से भारी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंच रहे हैं। धर्मनगरी को भव्य और आकर्षक बनाने के प्रयास जारी हैं।
Read More Haryana: हरियाणा में HKRN कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, 20 दिनों के भीतर करवाना होगा ये काम ज्योतिसर में महाभारतकालीन घटनाओं पर आधारित अनुभव केंद्र बनकर लगभग तैयार है। इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में विदेश मंत्रालय विशेष भूमिका निभा रहा है। विदेश मंत्रालय के माध्यम से 24 देशों को महोत्सव में आमंत्रित किया जा चुका है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुरुक्षेत्र अब केवल तीर्थस्थल नहीं, बल्कि वैश्विक आकर्षण का केंद्र बनेगा। कृष्णा सर्किट परियोजना के तहत कुरुक्षेत्र के अलावा पिंजौर गार्डन का जीर्णोद्धार और टिक्कर ताल का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा।

Comment List