Bank Holiday: कल शुक्रवार को बैंक रहेंगे बंद, जानें किस वजह से रहेगी छुट्टी

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Bank Holiday: अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है, तो यह खबर आपके लिए अहम है। शुक्रवार, 19 दिसंबर 2025 को बैंक पूरे देश में नहीं, बल्कि केवल गोवा में बंद रहेंगे। इसकी वजह है गोवा लिबरेशन डे, जिसे राज्य में हर साल 19 दिसंबर को मनाया जाता है।

19 दिसंबर को क्यों बंद रहेंगे बैंक?

गोवा में 19 दिसंबर 1961 को पुर्तगाली शासन से आजादी मिली थी और इसी ऐतिहासिक दिन की याद में गोवा लिबरेशन डे मनाया जाता है। इस अवसर पर राज्य में सरकारी अवकाश रहता है। इसलिए गोवा में सभी सरकारी और निजी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। हालांकि, देश के बाकी राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

दिसंबर 2025 में बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट

19 दिसंबर (शुक्रवार)

20 दिसंबर (शनिवार)

'न्याय नहीं, देरी व दबाव के लिए हो रहे कई मुकदमे', मुकदमों की बढ़ती संख्या पर सुप्रीम कोर्ट Read More 'न्याय नहीं, देरी व दबाव के लिए हो रहे कई मुकदमे', मुकदमों की बढ़ती संख्या पर सुप्रीम कोर्ट

21 दिसंबर (रविवार)

  • साप्ताहिक अवकाश

22 दिसंबर (सोमवार)

  • सिक्किम: लोसूंग/नामसूंग पर्व

24 दिसंबर (बुधवार)

  • नागालैंड, मेघालय, मिजोरम: क्रिसमस ईव

25 दिसंबर (गुरुवार)

  • पूरे भारत में: क्रिसमस

26 दिसंबर (शुक्रवार)

  • नागालैंड, मेघालय, मिजोरम: क्रिसमस के बाद अवकाश
    (इन राज्यों में लगातार चार दिन बैंक बंद रहेंगे)

27 दिसंबर (शनिवार)

  • चौथा शनिवार (पूरे देश में बैंक बंद)

28 दिसंबर (रविवार)

  • साप्ताहिक अवकाश

30 दिसंबर (मंगलवार)

  • मेघालय: स्वतंत्रता सेनानी यू कियांग नांगबह की पुण्यतिथि

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments