नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर नगर पालिका अध्यक्ष ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित
कुशीनगर। आजादी के महानायक रहे नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जन्म जयंती पर गुरुवार को नगर के सुभाष चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर नगरपालिका परिषद पडरौना अध्यक्ष विनय जायसवाल द्वारा साफ सफाई व माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर उन्होंने बताया कि नेता जी भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महानायक होने के साथ आजाद हिन्द फौज के नेतृत्वकर्ता व तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा जैसे अमर स्वाधीनता मंत्र के उद्घोषक थे।
पराक्रम दिवस के नाम पर मनाये जाने वाले इस दिवस पर उन्होंने सभी से राष्ट्र के प्रति समर्पित होने का आवाहन भी किया। साथ ही बताया कि नगरपालिका परिषद पडरौना द्वारा विगत 7 वर्षों से लगातार नगरक्षेत्र में मौजूद सभी महापुरुषों और राष्ट्रनायकों की प्रतिमाओं की प्रतिदिन साफसफाई और माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया जाता है।
इस मौके पर उनके साथ में अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल अधिशासी अधिकारी सन्तराम सरोज सभासद गण प्रमोद श्रीवास्तव विपिन सिंह श्याम साहा पीयूष सिंह राहुल सिंह अरुण कुशवाहा मोनु सिंह बलवंत सिंह भोली जायसवाल सोनु कुशवाहा उत्तम चौहान करीम छोटे क्यामुद्दीन गोलू छोटेलाल कुशवाहा रामाश्रय गौतम मैनुद्दीन के अलावा मनोज मोदनवाल महेंद्र चौधरी अरुण सिंह विपिन जायसवाल संतोष चौहान राजेश जायसवाल अमित तिवारी रामु पांडेय सर्वेश जायसवाल मनीष सिंह राजू जायसवाल मंथन सिंह मनोज जायसवाल सहित नगरपालिका के अन्य कर्मचारी व आमजन उपस्थित रहे।


Comments