स्टेट बैंक पतारा के कर्मचारियों पर हथियार से बदमाश का हमला
बैंक कर्मचारियों ने साहस से मुकाबला किया बदमाश से, बैंक कर्मचारियों समेत हथियार बंद बदमाश घायल
On
कानपुर। आज दिनांक 18 जनवरी को समय करीब 10:45 बजे एक अज्ञात बदमाश साइकिल पर सवार होकर स्टेट बैंक पतारा, घाटमपुर में नुकीले नुमा शस्त्र लेकर घुस आया तथा घुसते ही सिक्योरिटी गार्ड पर हमला कर दिया। आधा घंटे तक चले खूनी संघर्ष में बैंक कर्मचारियों ने साहस से बदमाश का किया सामन और उसे धर दबोचा। इस घटना में बदमाश तथा गार्ड समेत कई बैंक कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया।
डीसीपी साउथ आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड से बदमाश को भिड़ता देखकर बैंक मैनेजर व कैशियर भी बदमाश को रोकने हेतु भिड़ गए। थोड़ी ही देर में बैंक कर्मियों और गार्ड ने बदमाश पर काबू पा लिया। इस झड़प में मैनेजर, कैशियर और सिक्योरिटी गार्ड को चाकू से हल्की चोटें आई हैं, हमलावर बदमाश भी घायल हुआ है।
अज्ञात बदमाश के पास से तमंचा व दो चाकू भी मिले हैं। बदमाश की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। सभी घायलों को इलाज हेतु CHC भेजा गया है। मौके पर एसीपी घाटमपुर, थाना प्रभारी घाटमपुर, थाना प्रभारी बिधनू मय पुलिस बल मौजूद हैं, आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। शांति व्यवस्था कायम है। घटनाक्रम के मुताबिक बदमाश ने जैसे ही गार्ड पर हमला किया। बैंक मैनेजर समेत समस्त बैंक स्टाफ बदमाश पर टूट पड़े। बैंक शाखा में अफरातफरी मच गई। तभी एक महिला क्लर्क ने पुलिस को फोन कर दिया। आधे घंटे में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बदमाश को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि बदमाश भी घायल हुआ है तथा कई बैंक कर्मचारी भी घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। तथा पूंछताछ जारी है।About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
13 Jan 2026
13 Jan 2026
13 Jan 2026
Post Comment
आपका शहर
13 Jan 2026 17:26:40
Kal Ka Mausam: कल यानी 14 जनवरी को देशभर में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। इस मौके पर लोग...
अंतर्राष्ट्रीय
05 Jan 2026 12:04:38
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने आज 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से जुड़े कथित 'बड़ी साजिश' मामले में बड़ा फैसला...


Comment List