सांसद डिंपल यादव के 47 वे.जन्म दिवस पर पीडीए सेमिनार

समता सदभाव समरसता से  मिशन मजबूत होगा - हाजी फजल महमूद

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कानपुर।
 
लोकसभा सांसद समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय नेता डिंपल यादव के 47वें जन्म दिवस पर सपा कार्यालय कानपुर में पदाधिकारियों महिला संगठनों फ्रंटल संगठनो वार्ड अध्यक्षों प्रबुद्ध अधिवक्ताओं शिक्षकों का पीडीए सेमिनार सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में आरंभ हुआ। सेमिनार का संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू ने किया।
 
 
              सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने सेमिनार को संबोधित करते हुए कहा कि सांसद  डिंपल यादव के जन्मदिन पर उनके संघर्ष पर चर्चा करते हुए कहा कि समता सदभाव समरसता को बढ़ावा देकर पीडीए मिशन को आगे बढ़कर लोकतंत्र को मजबूत तथा संविधान के प्रति प्रत्येक अनुच्छेदों का अध्ययन व शिक्षण अभियान चलाकर शिक्षित होने का युवा पीढ़ी को संदेश दिया।
 
               महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने संबोधन में कहा कि डिंपल यादव ने मैनपुरी लोकसभा मे एतिहासिक जीत दर्ज कर देश की आधी आबादी को गौरवान्वित किया है और लोकसभा सदन मे हमेशा महिला सशक्तिकरण की चर्चा की और उनकी भयावह बदहाल स्थिति पर मजबूती से आवाज उठाकर सदन का ध्यान आकर्षित किया। ।
 
             सेमिनार में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद प्रदेश सचिव के के शुक्ला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू नंदलाल जयसवाल आनंद शुक्ला सत्यनारायण गहरवार महेंद्र सिंह बड़े ठाकुर फखरे आलम अंसारी रजत मिश्रा दीपा यादव विनय गुप्ता शादाब आलम दीपक खोटे उमा देवी राजेंद्र जैसवाल मनोज चौरसिया इशरत इराकी श्रीनाथ तिवारी हेमंत गुप्ता रामू वर्मा साहिबे आलम खुर्शीद आलम मुकुल वर्मा विनोद कुमार यादव प्रशांत सिंह सेंगर अनिल चौबे आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें