डीएम ने ग्रीन मेथनॉल प्रोजेक्ट स्थापना हेतु भूमि का किया भौतिक निरीक्षण

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

अम्बेडकरनगर।

       जिलाधिकारी श्री अविनाश सिंह ने तहसील टांडा अंतर्गत ग्राम "माझा अवसानपुर" में प्रस्तावित  ग्रीन मेथेनॉल प्रोजेक्ट की स्थापना हेतु चिन्हित भूमि का मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ सदानंद गुप्ता, अधिशाषी अभियंता सिंचाई, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, अधिशाषी अभियंता बाढ़ खंड, उप जिलाधिकारी टांडा, तहसीलदार टांडा व अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों और संबंधित कंपनी के डायरेक्टर के साथ भौतिक निरीक्षण किया।

 

       इस अवसर पर जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट स्थापना के संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रेरणादाई नेतृत्व में प्रदेश के साथ-साथ जनपद में भी बृहद स्तर पर उद्योग स्थापित किया जा रहे हैं।

गोरखपुर से गूंजा उपभोक्ता अधिकारों का शंखनाद! ‘ ठगी के खिलाफ राष्ट्रव्यापी जंग शुरू Read More गोरखपुर से गूंजा उपभोक्ता अधिकारों का शंखनाद! ‘ ठगी के खिलाफ राष्ट्रव्यापी जंग शुरू

       उद्यमियों को उद्योग की स्थापना के लिए सुविधाएं सुगमता से उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी के क्रम में लगभग 5800 करोड़ रुपए की लागत से ग्रीन मेथेनॉल गैस प्रोजेक्ट की प्रस्तावित स्थापना के दृष्टिगत आज चिह्नित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया गया इस परियोजना के स्थापित होने से बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार का अवसर प्राप्त होगा।

सड़क सुरक्षा मानको की अनदेखी करने वाले विभागीय अधिकारियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेंगी Read More सड़क सुरक्षा मानको की अनदेखी करने वाले विभागीय अधिकारियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेंगी

About The Author

Post Comments

Comments