भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट के जिलाध्यक्ष ने किया कंबल वितरण

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार रावत ने गरीबों में किया कंबल वितरण ।

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

विनीत कुमार मिश्रा 
जिला संवाददाता 
लखनऊ
 
राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज के गांव शेखन खेड़ा में समाज सेवक एवं भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) संगठन के जिला अध्यक्ष राजेश रावत के द्वारा गरीब किसानों, मजदूर एवं बुजुर्ग महिलाओं को भीषण ठंड से बचाने के लिए कंबल का वितरण किया गया ।
 
कंबल वितरण कार्यक्रम में गरीब महिलाओं और बुजुर्गो को कंबल वितरित किए गए जिससे उन गरीब महिला किसानों के चेहरे पर खुशी की झलक दिखाई पड़ी कंबल पाकर उन बुजुर्ग महिलाओं ने जिला अध्यक्ष राजेश रावत को तरक्की का आशीर्वाद दिया है!
 
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट के जिलाध्यक्ष ने किया कंबल वितरण
 
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट ज्ञके जिलाध्यक्ष राजेश कुमार रावत ने बताया कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए सभी गरीबों को कंबल वितरित किया गया है , उन्होंने बताया कि भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक उन सभी गरीबों के साथ सदैव कंधे से कंधा मिलाकर हमेशा खड़ा रहेगा ।

About The Author

Post Comments

Comments