विभिन्न विभागों की प्रगति पर समीक्षा बैठक संपन्न

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

अंबेडकरनगर

जिलाधिकारी अविनाश सिंह के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में 'CM Dashboard' के संबंध में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित किया गया।

बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के द्वारा विभिन्न विभागों के पोर्टल को क्लब कर 'CM Dashboard' के नाम से एक एकीकृत पोर्टल बनाया गया है, जिसमें लगातार मुख्यमंत्री कार्यालय से निगरानी की जा रही हैं तथा इसी के आधार पर जनपदों तथा अधिकारियों की रैंकिंग निर्धारित की जा रही है।

IMG-20241217-WA0778

एनटीपीसी की कार्यदायी संस्था के कम्पनियों में घंटे भर के थमा कार्य, सैकड़ों श्रमिकों ने किया धरना प्रदर्शन Read More एनटीपीसी की कार्यदायी संस्था के कम्पनियों में घंटे भर के थमा कार्य, सैकड़ों श्रमिकों ने किया धरना प्रदर्शन

बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी महोदय द्वारा राजस्व से संबंधित विभागों जीएसटी, उद्योग विभाग, खनन विभाग, परिवहन विभाग, गन्ना, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, वन विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, चिकित्सा विभाग, आबकारी विभाग सहित अन्य विभाग के अधिकारियों से माह नवम्बर की प्रगति की प्रत्येक बिंदु पर गहन समीक्षा की गई। गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उपरांत समय अंतर्गत विभागीय पोर्टल पर फीड कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्ति बढ़ाने के लिए अपर जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी राजस्व से संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए।

शक्तिनगर में सात दिवसीय विशेष शिविर  का शुभारंभ, जन जागरूकता पर विशेष जोर Read More शक्तिनगर में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ, जन जागरूकता पर विशेष जोर

इसमें किसी भी प्रकार के लापरवाही पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी महोदय द्वारा उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि लंबित मुकदमों को निर्धारित समय अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। बैठक के दौरान समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार तथा  संबंधित विभाग के अधिकारी /कर्मचारी उपस्थित रहे।

जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक। Read More जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक।

About The Author

Post Comments

Comments