रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार घायल

बस चालक को गुस्साई भीड़ ने जमकर की धुनाई 

Office Desk Lucknow Picture
Published On

लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के बछरावां रोड पर पूरे नवरंग सिंह का पुरवा गांव के निकट शुक्रवार की देर शाम को लखनऊ से फतेहपुर की ओर जा रही एक रोडवेज बस ने बाइक सवार अज्ञात व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दुर्घटना से आक्रोशित भीड़ ने बस के चालक सलोंन तहसील के खवरिया, पूरे कुशल गांव निवासी चंद्रधर पांडेय (45) की बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
 
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को गंभीर व्यवस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां दोनों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है। बस को थाने लाया जा रहा है। बाइक सवार अज्ञात घायल व्यक्ति को पता करने का प्रयास किया जा रहा है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें