खराब सड़क की दंश झेल रहे ग्रामवासी नहीं हो रहा कई वर्षों से निर्माण

कई वर्षों से खराब पड़ी सड़क पर नहीं किया जा रहा है सुधार कार्य राहगीरों को भी करना पड़ रहा है परेशानी का सामना,,

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बलरामपुर- बलरामपुर जिले के विकासखंड पचपेड़वा अंतर्गत ग्राम मोतीपुर सेमरी से पश्चिम जाने वाली पीडब्ल्यूडी सड़क की हालत बेहद खराब है और इन खराब सड़कों से रहवासियों को हर रोज रूबरू होना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों को कई बार गिरकर घटना का शिकार भी होना पड़ रहा है। इस सड़क पर प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आना जाना रहता है इस सड़क पर आने-जाने वाले लोग काफी परेशान हो रहे हैं। हर साल सरकार सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का दावा करती है लेकिन जिम्मेदारों की अपेक्षा के चलते सड़क के गड्ढे नहीं भर पाते हैं जिम्मेदार विभाग समस्या से अंजान बने हुए हैं। 
2
बाइक सवार रास्ते पर बिखरी पड़ी गिट्टियों पर फिसल कर व सड़क के गड्ढे में फंसकर सड़क हादसे का शिकार हो जाते हैं यह पीडब्ल्यूडी सड़क दर्जनों गांव से होकर गुजरती है जैसे मधनगरी, सुगनगर डुमरी, चैनबनकटवा थारू, रजडेरवा, मुतेहरा, सोनगढ़ा, सकरा सकरी आदि गांवों के लोग प्रतिदिन इसी पीडब्ल्यूडी सड़क पर चलते हैं। पारस नाथ चौधरी,मुरलीधरन सिंह राना, संदीप कुमार, रक्षाराम यादव, तिर्योगी प्रसाद, तिवारी यादव आदि लोगों ने मीडिया के माध्यम से इस खराब सड़क को बनाने के लिए सरकार से मांग की है।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें