अवैध खनन के दो ट्रेक्टर महाराजपुर पुलिस ने पकड़े
प्रतिबंधित मिट्टी भरकर ले जा रहा था चालक, चालक मौके से फरार अवैध खनन में लिप्त आठ लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
On
कानपुर। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर के आदेश के अनुपालन मे चलाये जा रहे अभियान एवं पुलिस उपायुक्त पूर्वी कानपुर नगर व अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर व सहायक पुलिस आयुक्त चकेरी कमिश्नरेट कानपुर नगर के निकट निर्देशन में चलाये जा रहे अवैध खनन रोकथाम अभियान में दिनांक 10 जून को थाना महाराजपुर पुलिस को अवैध खनन के सम्बन्ध में जानकारी होने पर महाराजपुर पुलिस टीम द्वारा ग्राम उमरना में गंगा नदी के किनारे से अवैध खनन कर रहे मौके से दो ट्रैक्टर मय ट्राली जिसमें मिट्टी लदी हुई है को पकड़ लिया गया तथा चालक मौके से फरार हो गये।
ट्रैक्टर ट्रालियों मय मिट्टी के लाकर थाना प्रांगण में खड़ी कराई गई जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 211/2024 धारा 379 भादवि व 4/21 खान एवम् खनिज (विकास का विनियमन अधिनियम 1957) में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा खनन के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों से पत्राचार किया जाएगा।
गुड्डू यादव पुत्र राजेश कुमार निवासी राजापुर थाना महाराजपुर कानपुर नगर पिन्टू यादव उर्फ राघवेन्द्र निवासी ग्राम राजापुर थाना महाराजपुर कानपुर नगर राजेन्द्र निगम निवासी अज्ञात रिषभ यादव निवासी ग्राम उमरना थाना महाराजपुर कानपुर नगर बलवीर पुत्र फूल सिंह निवासी ग्राम उमरना थाना महाराजपुर कानपुर नगर छोटू यादव पुत्र जगत सिंह निवासी ग्राम राजापुर थाना महाराजपुर कानपुर नगर पवन निवासी ग्राम भदासा थाना महाराजपुर कानपुर नगर शिव भोला निवासी ग्राम भदासा थाना महाराजपुर कानपुर नगर के नाम मुकदमा दर्ज किया गया है।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
11 Nov 2025 19:23:42
Kal Ka Mausam: देश में अब ठंड ने दस्तक दे दी है। बारिश के मौसम के समाप्त होते ही तापमान...
अंतर्राष्ट्रीय
09 Nov 2025 17:52:01
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता सचिन बाजपेई विज्ञान जगत के लिए एक गहरा आघात देने वाली खबर सामने आई है। डीएनए की...

Comment List