लापता दो मासूम का 48 घंटे बाद भी नहीं मिला कोई सुराग,*

सीसी फुटेज खंगाल रही पुलिस ,एक साथ घर से निकले थे दो मासूम

लापता दो मासूम का 48 घंटे बाद भी नहीं मिला कोई सुराग,*

ब्यूरो/शत्रुघ्न मणि त्रिपाठी, रिपोर्ट/बृजनाथ त्रिपाठी         

 गोरखपर जनपद के गोला थाने के ठीक पीछे बड़ी मस्जिद के बगल खेल रहे दोनों मासूम  बच्चे का पता गोला पुलिस 48 घंटा बाद भी पता नहीं लगा पाई। मासूमों की तलाश में आस पास के सीसी फुटेज खगाल रही है। तीन जगह दोनों साथ देखे गए हैं। तलाश जारी है।

बताते चले कि उपनगर  गोला के बड़ी मस्जिद के पास ( वार्ड नंबर 7 )  के रहने वाले  एहसान अंसारी का पुत्र रियाज अहमद (8) अपने दोस्त असद (10) पुत्र स्व नौसाद निवासी फूलपुर जिला आजमगढ के साथ प्राथमिक विद्यालय प्रथम  के अंदर खेल रहा था। रियाज के पिता  शाम  6 बजे के करीब  विद्यालय में उसे   खेलते हुए देखा भी था। रात लगभग  8 बजे जब वह घर नहीं आया तो रियाज के  के पिता  बड़ी मस्जिद व प्राथमिक विद्यालय के अंदर जाकर दोनों की तलाश किया लेकिन दोनों   बच्चों का  कहीं पता नहीं चला । तब उसने  वार्ड  में निवास करने वाले  असद के नाना से जाकर पूछा तो पता चला असद भी घर पर नहीं आया। दोनों में काफी मित्रता थी। वह दोनों  साथ में ही खेलते थे। दोनों लोगों ने संभावित  जगहों पर मासूमों की तलाश की  लेकिन  दोनों का कहीं पता नहीं चला। दोनों परिवार  का रो रो कर बुरा हाल है। 

लापता असद के माता पिता की मौत कुछ दिन पहले हो गई थी। असद ननिहाल में ही रहता था। रियाज  के पिता ने बताया कि वह असद अपने घर फूलपुर आजम गढ़ अकेले चला जाता था। चला भी आता था। 
---------
इस संबंध में प्रभारी मधुपनाथ मिश्र का कहना है दोनों की तलाश की जा रही है। सराय के पास स्थित और नगर पंचायत कार्यालय के पास नदी के तरफ जाती सड़क पर स्थित एक व्यक्ति घर के सीसी फुटेज को खंगाला गया तो वह दोनों साथ नदी के तरफ जाते देखे गए।  पक्का घाट के  पूरब नदी किनारे स्थित जिम के पास  भी दोनो बच्चे शाम करीब 6 :35 के बाद देखे गए हैं।  असद चालाक लडका है। असद जहां कहीं है उसी के साथ रियाज भी है। तलाश जारी है।

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक
Internation Desk  पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक शूटर के निशाने पर थे। लेकिन इससे...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

राहु 
संजीव-नी।
संजीव-नी।
संजीवनी।
दैनिक राशिफल 15.07.2024