नरेंद्र मोदी RSS का अदना सा प्रचारक, जिसने नेहरू की बराबरी कर प्रधानमंत्री की हैट्रिक लगाई

नरेंद्र मोदी RSS का अदना सा प्रचारक, जिसने नेहरू की बराबरी कर प्रधानमंत्री की हैट्रिक लगाई

स्वतंत्र प्रभात। एसडी सेठी।
भारत के प्रधानमंत्री के इतिहास में 9 जून 2024 को नया अध्याय जुड गया गया है। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में नरेंद्र दामोदरदास मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने पीएम को शपथ दिलाई। पीएम मोदी के साथ ही 71 सांसदो ने केंद्र के मंत्री पद की शपथ ली।  संघर्ष से शिखर तक का सफर तय करने वाले नरेंद्र दामोदरदास मोदी 17 सितंबर, 1950 को वडनगर, गुजरात में जन्में मोदी पिता दामोदर दास मूलचंद मोदी और माता हीराबेन के खासे करीब रहे हैं। लेकिन राजनीतिक जीवन में आने के बाद वे अपने परिवार से दूर हो गए।  अपनी किशोर अवस्था में ही उन्होने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आर एस एस) से जुडकर स्वयंसेवक के रूप में काम करना शुरू किया।इस दौरान उन्होने अनुशासन, संगठन और देशभक्ति के गुण सीखे।1980 के दशक में नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के गठन के साथ ही BJP में शामिल हो हुए। उन्होने पार्टी के संगठनात्मक कामों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मोदी ने  गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों में पार्टी को मजबूत किया।
 
2001 में  गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल ने इस्तीफा दिया ।तब 2001 में नरेंद्र मोदी को गुजरात के मुख्यमंत्री  पद पर नियुक्त किया गया। उन्होने  फरवरी  2002 में गुजरात विधानसभा भंग की। और 12दिसंबर ,2002 में चुनाव हुए ।परिणाम 15 दिसंबर,2002 को घोषित हुए। बीजेपी ने 182 मे से 127 सींटे जीती।  तीसरी बार:- 2007-2012 में बीजेपी ने 182 मे से 117 सीटें जीती।  चौथी बार:-2012-2014  के चुनाव में फिर बाजी मारी।बीजेपी ने 182 में से 115 सीटें जीती। 
 
 2014 लोकसभा चुनाव :- नरेंद्र मोदी को सितंबर 2013 में बीजेपी की ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया।नरेंद्र मोदी ने 22 मई,2014 को गुजरात के सीएम पद से इस्तीफा दिया और 26 मई, 2014 को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।                      2019 लोकसभा चुनाव:- नरेंद्र मोदी लगातार दूसरी बार 30 मई,2019 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।  मोदी के द्वारा अब तक लिए फैसले:-   जन धन योजना:- गरीबों के लिए बैंक खाते खोलने की योजना, स्वच्छ भारत अभियान, जी एसटी,नोटबंदी,उज्ज्वला भारत,आयुष्मान भारत,कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना,तीन तलाक पर प्रतिबंध  कोविड-2019 महामारी के दौरान लाॅकडाऊन और वैक्सीनेशन अभियान का नेतृत्व, कृषि कानून जो बाद में वापस लेना पडा। 
 
IMG-20240608-WA0039लोकसभा चुनाव:- 2024-2027  के चुनाव के दौरान घोषित परिणाम में बीजेपी ने अपने नेतृत्व में एनडीए के तहत चुनाव लडा और बीजेपी ने 240 सीटें जीती । एनडीए +बीजेपी =294 सीटें एनडीए को मोदी के नाम पर लडे गए चुनाव में एनडीए  को पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ। रविवार 10 जून,2024 को नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेकर जवाहर लाल नेहरू के बराबर का इतिहास दर्ज कर लिया।
 
 
 

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक
Internation Desk  पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक शूटर के निशाने पर थे। लेकिन इससे...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

राहु 
संजीव-नी।
संजीव-नी।
संजीवनी।
दैनिक राशिफल 15.07.2024