110 मनरेगा मजदूरों के मस्टररोल पर 24 मजदूर कर रहे कार्य

भ्रष्टाचार में लिप्त प्रधान आरती सरकार की योजना पर लगा रही पलीता

110 मनरेगा मजदूरों के मस्टररोल पर 24 मजदूर कर रहे कार्य

19780 रुपये प्रतिदिन प्रधान सरकारी धन का कर रही बंदरबांट

बस्ती। बस्ती जिले केविकास खण्ड दुबौलिया के ग्राम पंचायत छपिया में तालाब खुदाई कार्य चल रहा है। तालाब खुदाई कार्य में प्रतिदिन प्रधान अपने चहेतों की लगभग सैकड़ो फर्जी मजदूरों की हाजिरी लगा रही है। प्रधान आरती उच्च अधिकारीयों की आंखो में धूल झोंकने का काम कर रही है। सरकारी धन का बंदरबांट करने मे कोई कोर कसर नही छोड़ रही है। प्रधान आए दिन ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार की नए -नए तरीको से अंजाम दे रही है ।तालाब खुदाई कार्य के नाम पर मनरेगा मज़दूरों की फर्जी हाज़िरी चल रही है।
 
कागजी  घोड़ा दौड़ा कर प्रधान द्वारा मनरेगा एक्ट की धज्जियां उड़ाई जा रही है। उमा शंकर सिंह के खेत के बगल तलाब खुदाई कार्य केवल कागजों में चल रही है । जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है । प्रधान द्वारा फर्जी हाजिरी के सहारे सरकारी धन का लूट खसोट करना ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रधान के इस कृत्य से जनता परेशान है।प्रधान द्वारा विकास के नाम पर केवल सरकारी धन का बंदरबांट किया जा रहा है।
 
मीडिया द्वारा इस बात की पुष्टि के लिए जब सचिव विवेकानन्द से बात किया तो उन्होंने बताया कि मेरी ड्यूटी चुनाव में लगी है। वापस आने पर काम को चेक किया जाएगा । बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रधान सचिव के बिना मस्टररोल पर दस्तखत करवा लिये या बिना बताए कार्य करवा रहें है।अब देखना यह है कि सचिव कार्य को चेक करके जीरो करते है। या फिर अपना हिस्सा लेकर चुप्पी साधे रहते है ।

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक
Internation Desk  पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक शूटर के निशाने पर थे। लेकिन इससे...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

राहु 
संजीव-नी।
संजीव-नी।
संजीवनी।
दैनिक राशिफल 15.07.2024