पूरनपुर पानी निकास का विरोध करने पर घर में घुसकर महिला पर तलवार से हमला

बरेली के निजी अस्पताल में महिला की हालत गंभीर 

पूरनपुर पानी निकास का विरोध करने पर घर में घुसकर महिला पर तलवार से हमला

पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी 

पूरनपुर। घर के पास पानी निकास का विरोध करने पर घर में घुसे पांच लोगों ने तलवार से हमला कर महिला सहित आधा दर्जन लोगों को लहूलुहान कर दिया। महिला का बरेली के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव धर्मापुर निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि बुधवार रात्रि लगभग साढ़े नौ बजे गांव का खुशीराम, दयाराम वर्मा, ओमप्रकाश, मनीराम घर के पास पानी का रास्ता बनाने लगे।
 
आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव चंदोखा निवासी अनीस के साथ एक राय होकर तलवार, बांका ,भाला व धारदार हथियार लेकर वेदप्रकाश के घर में घुस आए।घर में मौजूद नीलम पर आरोपियों ने ताबड़तोड़ तलवार से हमला शुरू कर दिया।महिला के सर, पीठ, हाथ में तलवार लगने से बुरी तरह लहूलुहान हो गई। आरोपियों ने वेदप्रकाश, बाबूराम,भारत ,राजीव, रोहित, के साथ भी जान से मारने की नीयत से जमकर मारपीट की। जिससे महिला सहित आधा दर्जन घायल हो गए।
 
देर रात मारपीट की जानकारी से गांव में हड़कंप मच गया।सभी घायलों को उपचार के लिए पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां नीलम की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।महिला का बरेली के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। परिजनों के अनुसार महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
 
पुलिस ने आरोपी खुशीराम, दयाराम, ओमप्रकाश,मनीराम,अनीस के खिलाफ बलवा, हत्या का प्रयास,घर में घुसकर मारपीट जान से मारने की धमकी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पानी निकास को लेकर विवाद हुआ है।पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। संजीव शुक्ला इंस्पेक्टर कोतवाली पूरनपुर
 
 

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक
Internation Desk  पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक शूटर के निशाने पर थे। लेकिन इससे...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

राहु 
संजीव-नी।
संजीव-नी।
संजीवनी।
दैनिक राशिफल 15.07.2024