दबकर एक की मौत, एक गंभीर
कोरांव में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से दबकर एक की मौत, एक गंभीर!
On
प्रयागराज। के शहर कोरांव थाना क्षेत्र के भागेसर गांव में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से दबकर श्रमिक की मौत हो गई। श्रमिक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लिखापढ़ी कर अगली कार्रवाई में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को भागेसर थाना कोरांव में श्रमिक अंगनु हरिजन (60) मजदूरी करते समय निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से दब गया। जिससे दीवार के नीचे दबने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जबकि साथ रहा एक और श्रमिक राम कुमार नानक भी दब जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आनन-फानन में उसे कोरांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उक्त श्रमिक श्रम विभाग से पंजीकृत श्रमिक हैं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लिखापढ़ी कर अगली कार्रवाई में जुटी हुई है। वहीं श्रमिक प्रतिनिधि तथा अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के प्रयागराज मंडल मंत्री शहजादे ने गहरा दुख व्यक्त किया है। साथ ही सरकार से उक्त गरीब की आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
11 May 2025 16:16:07
पाकिस्तान ने शनिवार शाम ऐलान किया कि वह भारत के साथ संघर्षविराम की घोषणा के तुरंत बाद अपने हवाई क्षेत्र...
अंतर्राष्ट्रीय
11 May 2025 17:33:28
स्वतंत्र प्रभात। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि पिछले 48 घंटे से अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और वह...
Online Channel
शिक्षा
राज्य

Comment List