बस्ती पहुंचे अखिलेश यादव ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना
On
बस्ती। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बस्ती में सोमवार को बस्ती जिले के जीआईसी ग्राउंड पहुंचे। उन्होंने गठबंधन के प्रत्याशी राम प्रसाद चौधरी के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर । जनसभा को संबोधित करते हुए बिना नाम लिए बहुजन समाज पार्टी पर तंज कसा है।
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मंच से कहा- "एक दल है जिसका एक विधायक गलती से जीत गया है, उन्होंने अंदर ही अंदर बीजेपी से हाथ मिला लिया है। बहुजन समाज के लोगों से अपील है ये लोग संविधान को बदलकर हक छिनना चाहते हैं, इसलिए चुनाव में वोट करते समय बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान को बचाने का काम करना।"
इंडिया गठबंधन के पक्ष में समर्थन मांगा अखिलेश ने कहा, ये 2024 का चुनाव बहुत अलग होता जा रहा है। जनता द्वारा इस बार सारी सीमाओं को तोड़ते हुए पूरे तरीके से इंडिया गठबंधन को समर्थन दिया जा रहा है। अभी मैं और राहुल गांधी प्रयागराज-फूलपुर गए हुए थे। वहां भी लोगों का खूब समर्थन देखने को मिला। जैसे चुनाव बढ़ता जा रहा जनता का गुस्सा भाजपा के लिए बढ़ता जा रहा है। 7वें चरण में गुस्सा सांतवें आसमान पर होगा।
भाजपा के लोग संविधान को हटाना चाहते हैं और हम लोग संविधान की रक्षा करने निकले हैं।आप लोग भी संकल्प लीजिए, संविधान बदलने वालों को आप लोग बदल देंगे। सरकार तो बदलेगी ही उसके साथ मंत्री मंडल भी बदलेगा और मीडिया मंडल भी बदलेगा। पिछले 10 सालों से आप लोगों ने सब कुछ झूठ ही देखा है। किसानों की आय दोगनी की बात करते थे, लेकिन किसी की आय नहीं बढ़ी। उल्टा लागत बढ़ा दी। साथ ही खाद्य, डीजल, कीटनाशक और महंगा कर दिया। किसान लगातार कर्ज से घिरा हुआ है।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रियों के साथ त्रिवेणी संगम में आस्था की पवित्र डुबकी लगाई
22 Jan 2025 19:31:06
उत्तर प्रदेश के जनलोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुम्भ संगम में डुबकी लगाई यह महाकुम्भ 2025 सनातन गौरव का प्रतीक...
अंतर्राष्ट्रीय
इस्त्राइल के साथ अब जर्मनी व जापान में रोजगार के अवसर
22 Jan 2025 21:35:43
चित्रकूट। प्रदेश सरकार ने विदेशों में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब प्रदेश के युवाओं...
Comment List