भाजपा सरकार में युवा,किसान सहित आमजन हताश और परेशान:अजय
देवरिया लोक सभा से महा गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में मांगा समर्थन
स्वतंत्र प्रभात
देवरिया।
इण्डिया महागठबंधन से लोकसभा देवरिया से प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के परसौना,मथौली, करनपट्टी, पथरवा,माधोपुर खुर्द, गोड़ईता,मंझरिया,मोखन, मुन्नीपट्टी सहित दर्जनों गांवों में भ्रमण,जनसंपर्क एवं जनसंवाद किया।
इस दौरान अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि सत्तासीन जनप्रतिनिधियो ने तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार किया है, जिस कारण यह क्षेत्र विकास से पूरा अछूता है। इस क्षेत्र में ना कोई उद्योग धंधा है, ना कृषि के संसाधन जिस कारण युवा,किसान सहित आमजन हताश और परेशान है। इस क्षेत्र के बांधो की हालत जर्जर है जिस कारण क्षेत्र के लोग हर साल भयंकर बाढ़ की विभीषिका झेलते हैं।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजय लल्लू ने कहा की यह चुनाव सामान्य चुनाव नहीं है यह देश की एकता,अखंडता,और संविधान बचाने का चुनाव है। भाजपा की सरकार और इनके नेता झूठ की पराकाष्ठा पार कर दिए हैं और झूठे विकास की बात कर अपनी पीठ थपथपाते हैं अब इनकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है आने वाला समय इण्डिया गठबंधन का है।
इस दौरान प्रभारी लोकसभा अशोक कुशवाहा,लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मधुश्याम राय,पूर्व ब्लाक प्रमुख उदयनारायण गुप्ता,राजेश यादव, धुआं सिंह,राजन यादव, बी एन सिंह कुशवाहा, अरविन्द यादव,लालमन यादव,मान सिंह चौहान आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
इफको फूलपुर को ग्रीन टेक अवॉर्ड मिला।
20 Jan 2025 20:32:23
स्वतंत्र प्रभात। ब्यूरो प्रयागराज। इफको घियानगर फूलपुर इकाई को ग्रीनटेक फाउंडेशन की तरफ से ग्रीनटेक कॉरपोरेट कॉमु्निकेशन एंड पब्लिक रिलेशन...
अंतर्राष्ट्रीय
इस्पात नगर केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग ! कई फायर स्टेशन की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
20 Jan 2025 23:24:40
कानपुर। आज सुबह इस्पात नगर स्थित एक कैमीकल फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग ने इतना विकराल...
Comment List