लाचार जनता के सामने पार्षद बने ’बेचारे’

भीड के साथ नगर निगम कार्यालय पहुंचे पार्षद बोले कोई सुनता ही नहीं

लाचार जनता के सामने पार्षद बने ’बेचारे’

मथुरा। नगर निगम मथुरा वृंदावन की जनता ने जिन पार्षदों को अपनी सुनवाई के लिए चुना वही पार्षद जनता के सामने बेचारे बन रहे हैं। शनिवार को भीडभाड के साथ जनरल गंज स्थित नगर निगम कार्यालय पहुंचे वार्ड 23 के पार्षद ने जनता के सामने अपनी बेचारगी जाहिर की और भारी मन से कहा कि कोई सुनता ही नहीं। वार्ड संख्या 23 के पार्षद सुभाष चंद यादव क्षेत्रीय जनता के साथ नगर निगम कार्यालय पहुंचे।

पार्षद के मुताबिक आदिवासी बस्ती सदर रोड गिहारा, बाढपुरा, सैनी मोहल्ला, वाल्मीकि बस्ती, भीम नगर, डडरा मोहल्ला, गौतम नगर, मुकेरिया मोहल्ला आदि में पीने की लम्बे समय से किल्लत है। इसी समस्या को लेकर वह नगर निगम कार्यालय आये थे। नगर आयुक्त को ज्ञापन देना चाहते थे। वह नगर आयुक्त से नहीं मिल सके। बडी संख्या में क्षेत्रीय लोग पार्षद के साथ मौजूद रहे। पार्षद ने बताया कि इन स्थानों पर पीने के पानी की सप्लाई न आने की समस्या है। लोग परेशान हैं।

एक साल से लिखित और मौखिक रूप से उठा रहा हूं, निगम के अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है। अधिकांश क्षेत्र मलिन बस्ती के अंतर्गत आता है। ये लोग गरीब हैं और नलों के पानी को ही पीते हैं। इनके पास स्वच्छ जल अर्जित करने का कोई अन्य विकल्प नहीं है। वार्ड में कई समर्सेबिल खराब पडे हैं। विभाग का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। कई बार अवगत करा चुके हैं। वार्ड में तीन पम्प हैं जबकि यह नाकाफी हैं और पंपों की आवश्यकता है। क्षेत्र के लोग मेरे घर आकर समस्या से अवगत कराते हैं और घेराव करते हैं।

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक
Internation Desk  पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक शूटर के निशाने पर थे। लेकिन इससे...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

राहु 
संजीव-नी।
संजीव-नी।
संजीवनी।
दैनिक राशिफल 15.07.2024