हैड कांस्टेबल निकला प्राइवेट अस्पताल की नर्स का हत्यारा 

बर्रा थाने में तैनाती के दौरान बढ़ी थी नर्स सालिनी और सिपाही की नजदीकियां, नर्स शादी के लिए दबाव डाल रही थी सिपाही पर

हैड कांस्टेबल निकला प्राइवेट अस्पताल की नर्स का हत्यारा 

कानपुर। थाना बर्रा कमिश्नरेट कानपुर दिनांक 18 मई को नर्स का अपहरण कर हत्या किए जाने की घटना का थाना बर्रा पुलिस व सर्विलांस टीम ने सफल अनावरण किया है। इस घटना में प्रयुक्त आला कत्ल 01 अदद गमछा, बोलेरो कार के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
 
 थाना बर्रा पुलिस एवं सर्विलांस सेल टीम दक्षिण जोन द्वारा मु.अ.सं. 223/2024 धारा 366 भादवि का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त 1. मनोज कुमार पुत्र विजय सिंह निवासी 90 एलआईजी तात्याटोपे नगर ओ ब्लाक गुजैनी थाना गुजैनी कानपुर नगर मूल पता मोहल्ला गांधीनगर जैथरा अलीगंज जनपद एटा उम्र 50 वर्ष 2. राहुल कुमार पुत्र स्व0 राजकुमार निवासी ग्राम राम सिंह का पुरवा पोस्ट भीमसेन थाना सचेण्डी कानपुर नगर उम्र 30 वर्ष को आज दिनांक 18.05.2024 को गिरफ्तार किया गया। मुकदमा उपरोक्त में साक्ष्य संकलन के आधार अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।
 
पुलिस उपायुक्त दक्षिण रवीन्द्र कुमार ने बताया कि घटनाक्रम के अनुसार  अभियुक्त मनोज कुमार पुत्र विजय सिंह  पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद तैनात है । दो तीन वर्ष पहले थाना बर्रा तैनाती के दौरान अभियुक्त मनोज कुमार की शालिनी तिवारी से जान पहचान हो गई तथा धीरे धीरे दोनो मे नजदीकियां बढ़ गई तो मृतिका शालिनी तिवारी
 
अभियुक्त मनोज कुमार पर शादी करने के लिए दबाव बनाने लगी थी चूंकि मनोज कुमार पहले से शादी शुदा था इसलिए वह शादी करने से मना कर रहा था किन्तु शालिनी बार बार शादी करने का दबाव बनाती थी इसी कारण शालिनी से छुटकारा पाने के लिए अभियुक्त ने उसका अपहरण उसकी हत्या कर दी।
 
अभियुक्त ने अपने साथी राहुल कुमार पुत्र  निवासी ग्राम राम सिंह का पुरवा पोस्ट भीमसेन थाना
सचेण्डी कानपुर नगर की मदद से साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से मृतिका के शव को अपने पैतृक गांव जैथरा जनपद एटा ले जाकर एक सूखे कुए फेंक दिया था तथा अपने साथी राहुल के साथ रात्रि में ही वापस कानपुर आ गया था तथा मृतिका शालिनी तिवारी का मोबाइल मय सिम अपने साथी राहुल कुमार को देकर अयोध्या भेजा था
 
और कहा था कि अयोध्या में मोबाइल आन कर मोबाइल को तोड़कर किसी नाले में फेंक देना जिससे पुलिस को गुमराह किया जा सके और पुलिस शालिनी को अयोध्या में खोजती रहे। मृतिका का शव थाना जैथरा जनपद एटा पुलिस द्वारा दिनांक 18 मई को बरामद किया गया जिसके सम्बंध में थाना जैथरा पर मु.अ.सं. 64/2024 धारा 302/201 भादवि पंजीकृत किया गया है। थाना बर्रा पुलिस व सर्विलांस टीम द्वारा कड़ी मेहनत से अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया गया।

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक
Internation Desk  पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक शूटर के निशाने पर थे। लेकिन इससे...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

राहु 
संजीव-नी।
संजीव-नी।
संजीवनी।
दैनिक राशिफल 15.07.2024