अनुसूचित जाति सम्मेलन कर दलित वोटरों को साधने में लगी है भाजपा

 सपा-कांग्रेस को दलित-वंचित से कोई मतलब नहीं, अपना परिवार बचाने से मतलब- संजय गौड़

अनुसूचित जाति सम्मेलन कर दलित वोटरों को साधने में लगी है भाजपा

– मोदी ने गरीबों, दलितों और वंचितों को उनका अधिकार देने का काम किया – हरीश द्विवेदी

बस्ती। बस्ती लोकसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है बस्ती में भाजपा ताबड़तोड़ सम्मेलन कर रही है। पिछले कुछ ही दिनों के भीतर युवा, पिछड़ा, किसान सम्मेलनों के बाद भाजपा अब दलितों को साधने में जुट गई है। लोकसभा मीडिया प्रभारी अमृत कुमार वर्मा ने बताया की रविवार को भारतीय जनता पार्टी की तरफ से महादेवा विधानसभा के कुदरहा में अनुसूचित एवं अनुसूचित जन जाति सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे बीजेपी अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राम चन्द्र कन्नौजिया और अनुसूचित जन जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गौड़ शामिल हुए।
सांसद हरीश द्विवेदी के समर्थन में पहुंचे अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राम चन्द्र कन्नौजिया ने कहा कि, आज पीएम मोदी के नेतृत्व में अनुसूचित जाति के दृष्टि से सामाजिक न्याय के मंत्रालय का 90% बजट बढ़ा दिया गया है, यानी दोगुना बजट कर दिया गया है। भाजपा ने अंत्योदय का कार्यक्रम चलाया था। उस समय कांग्रेस बोलती थी कि, ये अंत्योदय क्या होता है। उसी समय हमने कहा था कि जब अंत का उदय होगा, तभी भारत का उदय होगा, तभी भारतीय समाज आगे बढ़ेगा। पीएम मोदी ने उसी को आगे बढ़ाते हुए कहा- सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास।
अनुसूचित जन जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गौड़ ने कहा आज भ्रष्टाचार करने वाली पार्टियां जेल में हैं या तो बेल में हैं। उन्होंने कहा कि, सपा-कांग्रेस को दलित-वंचित से कोई मतलब नहीं। इन्हें सिर्फ अपना परिवार बचाने से मतलब है। उन्होंने कहा कि, पंचतीर्थ की याद कांग्रेस को क्यों नहीं आई। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की कांग्रेस द्वारा उपेक्षा की गई, उनका उपहास किया गया, उनके योगदान को हमेशा कम आंका गया। यही कांग्रेस का चरित्र है, यही कांग्रेस का इतिहास है।”
सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि, “भारत रत्न’ बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के सम्मान का मतलब देश के संविधान का सम्मान, भारत की संसदीय प्रणाली का सम्मान। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों, दलितों और वंचितों को उनका अधिकार देने का काम किया। उत्तर प्रदेश के अंदर अनुसूचित जाति से जुड़े विद्यार्थियों के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में तय किया गया है कि जो छात्र अनुसूचित जाति से चुने गए हैं, उनकी छात्रवृत्ति की राशि 2016 तुलना में दोगुनी कर दी गई है। जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा की दलितों की उपेक्षा सदैव होती रही है, लेकिन मोदी जी के नेतृत्व भाजपा सरकार ने हमेशा प्राथमिकता के आधार पर महत्व दिया है। जिलाध्यक्ष ने कहां नवंबर 1989 को श्रीराम जन्मभूमि के शिलान्यास में पहली ईंट बिहार के कामेश्वर चौपाल जी के द्वारा रखी गई थी, जो अनुसूचित जाति के थे, कांग्रेस ने उस समय भी विरोध किया था। कांग्रेस ने 2019 में रामजन्म भूमि पर सुप्रीम कोर्ट के आए निर्णय का भी विरोध किया था। कांग्रेस 22 जनवरी 2024 को आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा में मुख्य भूमिका निभाने का भी विरोध किया था, क्योंकि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ओबीसी समाज से आते हैं।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री चन्द्रशेखर मुन्ना ने किया।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, पूर्व विधायक रवि सोनकर, राजेंद्र गौड़, ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे, बाल कृष्ण त्रिपाठी पिन्टू, सुखराम गौड़, राम चरन चौधरी, प्रभात गौतम, जतिन गौड़, अभिषेक कुमार, सतीश सोनकर, ओम प्रकाश क्रन्तिकारी, हरि कृष्ण त्रिपाठी, उर्मिला देवी, मेवाती देवी, महेश सोनकर, सुनील कुमार, प्रेम प्रकाश चौधरी, दुर्गेश अग्रहरी, परमानन्द सिंह, रणविजय गौतम सहित बड़ी संख्या लोग मौजूद रहे।

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक
Internation Desk  पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक शूटर के निशाने पर थे। लेकिन इससे...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

राहु 
संजीव-नी।
संजीव-नी।
संजीवनी।
दैनिक राशिफल 15.07.2024