कुशीनगर : हृषिकेश मिश्र बने कार्यवाहक अध्यक्ष, कांग्रेसियों में खुशी की लहर 

हरिकेष को कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनित किए जानें पर कांग्रेसियों ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर किया खुशी जाहिर

कुशीनगर : हृषिकेश मिश्र बने कार्यवाहक अध्यक्ष, कांग्रेसियों में खुशी की लहर 

कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष हरीकेश मिश्र , जश्न का माहौल

पडरौना, कुशीनगर । लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कुशीनगर जिले में कांग्रेस पार्टी ने एक बड़ा बदलाव किया है। कार्यवाहक अध्यक्ष रहे मनोज सिंह की जगह हृषिकेश मिश्र को नया कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है। हृषिकेश मिश्र इसके पहले किसान कांग्रेस कमेटी में प्रदेश महासचिव रहे हैं। जिला कांग्रेस कमेटी में भी उन्होंने महासचिव के रूप में काम किया है। उनके कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। 
पडरौना ब्लॉक के सिसवा मठिया गांव निवासी हृषिकेश मिश्र ने छात्रसंघ से राजनीति की शुरुआत की थी। छात्र राजनीति के समय ही वह कांग्रेस से जुड़े। बाद में वह अपने गांव के ग्राम प्रधान चुने गए। जिला कांग्रेस कमेटी में महासचिव रहने के बाद उन्हें पार्टी की ओर से किसान कांग्रेस कमेटी में प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी दी गई। किसानों की समस्याओं को लेकर मुखर रहने वाले हृषिकेश मिश्र को कांग्रेस पार्टी ने अब कुशीनगर का कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पत्र जारी कर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। उनके कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं व्यापारियों ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी जाहिर किया हैं।
Tags:  

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक
Internation Desk  पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक शूटर के निशाने पर थे। लेकिन इससे...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

राहु 
संजीव-नी।
संजीव-नी।
संजीवनी।
दैनिक राशिफल 15.07.2024