गोवर्धन में नाबालिग दौडा रहे ई रिक्शा

-गोवर्धन में 400 ई रिक्शा को ही मिली है संचालन की अनुमति

गोवर्धन में नाबालिग दौडा रहे ई रिक्शा

मथुरा। गोवर्धन में प्रतिदिन बडी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होता है। गोवर्धन में ई रिक्शा यातायात का प्रमुख साधन बन गये हैं। परिक्रमार्थियों को ई रिक्शा से सहूलियत भी रहती है। ई रिक्शा चालकों की भी इससे अच्छी खासी कमाई हो रही है। जिसके चलते बडी संख्या में गोवर्धन की सड़कों पर ई रिक्शा दौड़ रहे हैं।

हालांकि सड़कों पर ई रिक्शा की बढती संख्या को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन को समय समय पर कई प्रयोग करने पडे हैं। जिला प्रशासन एक बार जनपद में ई रिक्शा की बिक्री और रजिस्ट्रेशन पर प्रतिबंध भी लगा चुका है। ई रिक्शा के लिए रूट निर्धारण जैसे प्रयोग भी खूब हुए हैं। यहां तक तो सब ठीक रहा, लेकिन लाभ के लालच में अब बच्चे भी सडकों पर ई रिक्शा दौडा रहे हैं

और लाभ के लालच में ही जिम्मेदार सुब कुछ देख कर भी अन देखा कर रहे हैं। कई बार हादसे  भी हो चुके हैं लेकिन न तो प्रशासन और न ही नगर पंचायत का इस और ध्यान है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। गोवर्धन नगर पंचायत के द्वारा मात्र 400 ई रिक्शाओं को परमिशन दी गई है बावजूद इसके हजारों ई रिक्शा सड़कों पर दौड़ रहे हैं।

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक
Internation Desk  पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक शूटर के निशाने पर थे। लेकिन इससे...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

राहु 
संजीव-नी।
संजीव-नी।
संजीवनी।
दैनिक राशिफल 15.07.2024