नाटकीय क्रम में लगाया दुष्कर्म का आरोप पुलिस कर रही जांच 

पहले जेठानी ने घर से भाग जाने की करी शिकायत, दूसरे दिन दोनों ने गांव  के ही दो व्यक्तियों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप    

नाटकीय क्रम में लगाया दुष्कर्म का आरोप पुलिस कर रही जांच 

स्वतंत्र प्रभात 

कानपुर। बिल्हौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत छेड़खानी और दुष्कर्म का एक ऐसा मामला सामने आया जिसमें महिला के द्वारा दिए गए बयानों में ही विरोधाभास है और पुलिस भी हैरानी में हैं। इस संबंध में पूरी जानकारी देते हुए सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि यूपी 112 पर प्राप्त सूचना के अनुसार सूचनाकर्ता  महिला द्वारा बताया गया कि उसकी देवरानी उसी के गांव के किन्ही दो लड़कों के साथ चली गई है। और कॉफी तलाश करने पर भी नहीं मिल रही है।

इस सूचना पर यूपी 112 पीआर वी एवं चौकी उत्तरी पुरा से पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो  जिस महिला के संबंध में सूचना मिली थी तो उसने बताया कि  वह पड़ोस की दुकान पर सामान लेने गई थी। मेरी जेठानी द्वारा मेरे लगाये गये आरोप झूठे हैं  और मेरे जेठ और जेठानी अक्सर उसके साथ दुर्व्यवहार और मार पीट करते रहते हैं। उसी समय देवरानी का वीडियो रिकार्ड किया गया जिसमे उसने अपने ऊपर घटना के कोई गंभीर आरोप नहीं लगाए हैं।

इसके अगले दिन देवरानी और जेठानी एक साथ थाने पर आईं उन्होंने उनके गांव के ही दो व्यक्तियों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। इस पर उनपर मुकदमा दर्ज कराने और तहरीर देने के लिए कहा गया तो उनके द्वारा आज लिखित तहरीर थाने पर दी गई है जिसमें उसने गांव के दो व्यक्तियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है पीड़िता के द्वारा पूर्व में दी गई शिकायत और आज की गई शिकायत में विरोधाभास है फिर भी प्राप्त व तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है उन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछ-ताछ की जा रही है जिसके आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी।

 

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel