स्वतंत्र मीडिया क्लब की जनपद कार्यकारिणी का हुआ गठन

मनोनयनपत्र वितरण व होली संदेश के साथ सामाजिक सद्भाव का कार्यक्रम हुआ संपन्न

स्वतंत्र मीडिया क्लब की जनपद कार्यकारिणी का हुआ गठन

स्वतंत्र प्रभात 
मीरजापुर। रविवार को एक निजी हाल में विन्ध्याचल, मीरजापुर मे जिलाकार्यकारिणी  गठन एवं शपथ ग्रहण मनोनयनपत्र वितरण अपराहन 2 बजे से किया गया। जिसमें मुख्य अतिथ :डॉ शिशिर पाण्डेय वाइस चांसलर, रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय, चित्रकूट, विशिष्ट अतिथिगण पद्मश्री अलंकरण से सम्मानित उर्मिला श्रीवास्त्व,साहित्य क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सरकार से सम्मानित डॉ उषा कनक पाठक,नीदरलैंड के दूतावास में सम्मानित ऊषा गुप्ता एवं जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय,
 
राष्ट्रीय अध्यक्ष साजिद अंसारी, राष्ट्रीय संरक्षक सलिल पांडेय, राष्ट्रीय संयोजक रामलाल साहनी, जिला अध्यक्ष रोहित गुरु त्रिपाठी, स्वतंत्र मीडिया क्लब राष्ट्रीय विधिक सलाहकार पत्रकार मंगलापति द्विवेदी व प्रदेश विधिक सलाहकार एवं अधिवक्ता सुजीत वर्मा तथा स्वतंत्र मीडिया क्लब के आए समस्त पत्रकार गणो की मौजूदगी में मां विंध्यवासिनी के फोटो पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत में लोक गायिकाओ के द्वारा मां विंध्यवासिनी की स्तुति एवं होली गीतों का आनंद सभी पत्रकार गण श्रोता बने।
 
मुख्य अतिथि का स्वागत एवं माल्यार्पण जिला अध्यक्ष रोहित ग्रुप त्रिपाठी के द्वारा बैच लगाकर और मां विंध्यवासिनी का फोटो एवं शील्ड तथा स्मृति चिन्ह देकर किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को मां विंध्यवासिनी की चुनरी और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए सभी स्वतंत्र मीडिया क्लब के पत्रकारों को मनोनयन पत्र एवं मां की चुनरी और  चिन्ह स्वरूप स्वतंत्र मीडिया क्लब का शील्ड भी दिया गया।
 
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सलिल पांडेय जी मैच पर आसीन मंगलापति द्विवेदी व सुजीत वर्मा तथा मुख्य अतिथि द्वारा पत्रकारिता के बारे में तथा नागरिक पत्रकारिता के बारे में चर्चा की गई। स्वतंत्र मीडिया क्लब में मौजूद सभी पत्रकारगणो को संगठन के प्रति शपथ दिलाया गया कि हमेशा संगठन के प्रति निष्ठापूर्वक संगठन के विकास के लिए नागरिक पत्रकारिता के विकास व न्याय के लिए ईमानदारी पूर्वक कार्य करगे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम की संपन्नता के लिए जिला अध्यक्ष रोहित गुरु त्रिपाठी की भूरि-भूरि प्रशंसा की। मां विंध्यवासिनी का उद्घोष और भारत माता की जय जयकार करते हुए कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई।
 
कार्यक्रम के दौरान नाश्ता पानी एवं भोजन की व्यवस्था का आनंद सभी मौजूदा ने लिया और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की प्रशंसा भी की। सभागार में उपस्थित स्वतंत्र मीडिया क्लब के पत्रकार गण गुड्डू खान, गुफरान, मोहित गुप्ता, सुशील चौधरी, मनीष द्विवेदी, आशीष पांडेय,बादल मिश्रा, दीपक त्रिपाठी, रविंद्र जायसवाल, टीपू सुल्तान, सुधीर मो सेराज, बृजेश गौड़ आदि सैकड़ों पत्रकार बंधु उपस्थित रहें। कार्यक्रम संपन्न हुआ सभी लोगों ने कार्यक्रम की संपन्नता के लिए जिला अध्यक्ष रोहित गुरु त्रिपाठी की भूरि-भूरि प्रशंसा की प्रशंसा की। मां विंध्यवासिनी का उद्घोष और भारत माता की जय करते हुए कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई। कार्यक्रम के दौरान नाश्ता पानी एवं भोजन की व्यवस्था का आनंद सभी मौजूदा ने लिया और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की प्रशंसा भी की।

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel