केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आप पार्टी का प्रदर्शन

Office Desk Lucknow Picture
Published On

स्वतंत्र  प्रभात।एसडी सेठी।

 के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी की  रिमांड और गिरफ्तारी के खिलाफ मंगलवार को नई दिल्ली स्थित पटेल चौक पर आम आदमी पार्टी के सैंकडों कार्यकर्ताओ ने जबरदस्त प्रदर्शन कर अपना विरोध प्रकट किया। इस विरोध प्रदर्शन में शामिल बडी संख्या में शामिल  महिलाओ के उग्र प्रदर्शन पर पुलिस नें प्रदर्शन कर रहीं महिलाओ को हिरासत में ले लिया। इस बीच कोर्ट ने सीएम अरविंद केजरीवाल की 28 मार्च तक रिमांड को बडा दिया गया है। वहीं दूसरी।

वहीं केजरीवाल के ईडी की रिमांड के बावजूद पानी एवं सीवर की परेशानी पर लोगों की शिकायतों पर तुरंत कारवाई के आदेश जारी करने को लेकर खासी नाराजगी जताई है। कोर्ट ने ईडी को सख्त निर्देश दिए हैं कि कोई भी सरकारी फाइल किसी भी सूरत में सीएम अरविंद केजरीवाल के हस्ताक्षर के लिए नहीं आनी चाहिए। लेकिन हैरत की बात है कि कोर्ट के निर्देश के बावजूद स्वास्थ्य से संबंधित मौहल्ला क्लिनिक से जुडी शिकायतों के निपटारे  पर एक-बार फिर केजरीवाल नें आदेश दिए।       

Screenshot_20240326_135657_Dailyhunt  

Haryana Weather: हरियाणा में अचानक बदला मौसम, कई इलाकों में घना कोहरा Read More Haryana Weather: हरियाणा में अचानक बदला मौसम, कई इलाकों में घना कोहरा

इससे पहले आज मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी के आवास पर आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन करने की बात थी। लेकिन पुलिस द्वारा पीएम आवास पर प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं दी गई। पुलिस द्वारा पीएम  आवास पर प्रदर्शन  को लेकर कर्तव्य पथ ,समेत पटेल चौंक, राजीव चौक मैट्रो स्टेशनों की एंट्री व निकास  गेट को बंद  कर दिए गए।  लेकिन आप के सैंकडों  कार्यकर्ताओ का हुजूम  पटेल चौंक तक पहुंच गया।

Rajya Sabha Chunav: हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के लिए तीसरे उम्मीदवार ने भरा नामांकन, जानें कौन है प्रत्याशी  Read More Rajya Sabha Chunav: हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के लिए तीसरे उम्मीदवार ने भरा नामांकन, जानें कौन है प्रत्याशी

प्रदर्शन करने वालों में महिलाओ की संख्उया अधिक थी।न्होने वहीं पर ही प्रदर्शन कर अपनी गिरफ्तारियां दी। उल्लेखनीय है कि अगामी 31  मार्च को  नई दिल्ली स्थित  रामलीला मैदान में  इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस और आप पार्टी ने महा रैली करने का फैंसला किया है। उस दिन आम आदमी पार्टी ने मोदी सरकार के खिलाफ तगडा आंदोलन खडा करने का इरादा किया है। दूसरी तरफ आज शनिवार को ही नई दिल्ली में भाजपा के सैंकडों कार्यकर्ताओ द्वारा सीएम अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन किया गया।

बसपा ने दिया लखनऊ चलो का नारा, 15 मार्च को कांशीराम जयंती पर बड़ी रैली का होगा आयोजन Read More बसपा ने दिया लखनऊ चलो का नारा, 15 मार्च को कांशीराम जयंती पर बड़ी रैली का होगा आयोजन

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें