अयोध्या- जिला निर्वाचन अधिकारी ने उड़नदस्ता टीम का किया गठन
On
विशेष संवाददाता
अयोध्या। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने व नकदी का अवैध आदान-प्रदान या शराब का वितरण या अन्य कोई संदेहास्पद वस्तुएं, जो मतदाताओं को घूस देने के लिए प्रयोग में लायी जा रही हों, उसके पता लगाकर नकदी या सामान इत्यादि की जब्ती कराने के साथ-साथ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये अन्य निर्देश के क्रम में प्रत्येक विधान सभा में उड़नदस्ता टीम का जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने गठन कर दिया है।
271-विधानसभा-रूदौली में रमाकांत राम, खण्ड शिक्षा अधिकारी, आर0के0 यादव सहायक अभियन्ता नागर कार्य इकाई तथा प्रेम चन्द्र सहायक अभियन्ता सिंचाई खण्ड को अधिकारी बनाया है तथा उप निरीक्षक श्याम सिंह थाना कोतवाली नगर, उप निरीक्षक अभिनन्दन पांडेय थाना मवई व उप निरीक्षक कमलेश सरोज थाना पटरंगा को पुलिस अधिकारी बनाया गया है तथा इनके साथ सशस्त्र पुलिस कार्मिकों को भी तैनात किया गया है।
इसी क्रम में 273-विधानसभा-मिल्कीपुर (अ0जा0) में राजेश कुमार खण्ड शिक्षा अधिकारी अमानीगंज, विपिन वर्मा सहायक अभियन्ता निर्माण खण्ड जलनिगम व संतोष कुमार सिंह सहायक अभियन्ता नागर कार्य इकाई को अधिकारी बनाया है तथा उप निरीक्षक दिवाकर पांडेय थाना इनायतनगर, उप निरीक्षक अर्जुन यादव थाना कुमारगंज व उप निरीक्षक श्रवण कुमार थाना खण्डासा को पुलिस अधिकारी बनाया है।
274-विधानसभा-बीकापुर में शैलेन्द्र कुमार खण्ड शिक्षा अधिकारी मसौधा, चन्द्र प्रकाश वर्मा सहायक अभियन्ता सेतु निगम इकाई-2 व अभिषेक शशांक सहायक अभियन्ता अनुश्रवण प्रकोष्ठ सरयू को अधिकारी बनाया है तथा उप निरीक्षक भानू प्रताप शाही थाना बीकापुर, उप निरीक्षक वेद प्रकाश गुप्ता थाना हैदरगंज व उप निरीक्षक इन्द्र पाल थाना तारून को पुलिस अधिकारी बनाया है।
275-विधानसभा-अयोध्या में तारकेश्वर पांडेय खण्ड शिक्षा अधिकारी नगर, राज नरायन तिवारी सहायक अभियन्ता सरयू नहर खण्ड व नरेन्द्र कुमार सहायक अभियन्ता सरयू नहर अनुश्रवण खण्ड को अधिकारी बनाया है तथा उप निरीक्षक मो0अमीन थाना कोतवाली नगर, उप निरीक्षक सुधाकर ओझा थाना कोतवाली अयोध्या व उप निरीक्षक सुरेश कुमार पटेल थाना कोतवाली कैंट को पुलिस अधिकारी बनाया है।
276-विधानसभा-गोशाईगंज में राजेश कुमार सिंह खण्ड शिक्षा अधिकारी मयाबाजार, राज कपूर आजाद सहायक अभियन्ता सरयू नहर खण्ड व देवेन्द्र प्रताप सिंह सहायक अभियन्ता बाढ़ कार्य खण्ड को अधिकारी बनाया है तथा उप निरीक्षक निदेश चन्द्र यादव थाना महाराजगंज, उप निरीक्षक अशोक बाजपेयी थाना महाराजगंज व उप निरीक्षक जवाहर पाल थाना गोशाईगंज को पुलिस अधिकारी बनाया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने आगे बताया कि उपरोक्त उड़न दस्ते द्वारा निर्वाचन प्रचार प्रसार एवं अवैध नकदी का आदान प्रदान या शराब का वितरण या अन्य कोई संदेहास्पद विषय, जो मतदाताओं को घूस देने आदि से सम्बंधित हों, की वीडियोग्राफी कराकर आयोग के निर्धारित प्रारूप पर की गयी वीडियोग्राफी की सूचना सी0डी0 सहित सम्बंधित सहायक रिटर्निंग आफिसर एवं व्यय लेखा हेतु नियुक्त नोडल अधिकारी व्यय अनुवीक्षण टीम/अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं सहायक नोडल अधिकारी व्यय अनुवीक्षण सेल को उपलब्ध कराया जाना है।
उपरोक्तानुसार विधान सभावार गठित उड़न दस्ता टीम आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने की तिथि से अग्रिम आदेशों तक क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुये कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। यह आदेश अग्रिम आदेशों तक प्रभावी रहेगा। उक्त जानकारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने दी है।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
05 Dec 2025
05 Dec 2025
05 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
05 Dec 2025 17:12:26
Kal Ka Mausam: उत्तर भारत के कई शहर इन दिनों कड़ाके की ठंड और शीत लहर की चपेट में हैं।...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List