भयमुक्त होकर मतदान करें मतदाता - एडीजी जोन कानपुर आलोक सिंह 

भयमुक्त होकर मतदान करें मतदाता - एडीजी जोन कानपुर आलोक सिंह 

कानपुर। एडीजी जोन कानपुर आलोक सिंह ने आज आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत जनपद जालौन थाना डकोर क्षेत्र में बल्नरएबइल बूथों, फोर्स के ठहरने हेतु चिन्हित स्थानों का भौतिक निरीक्षण किया। और वहां पर पाई कमियों को तुरंत ठीक कराने के निर्देश दिए।
 
इसके साथ ही एडीजी जोन कानपुर ने अतिसंवेदनशील बूथों का भी निरीक्षण किया और वहां मतदाताओं से वार्ता कर भयमुक्त मतदान करने हेतु जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अराजकता फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसमें किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एडीजी जोन ने वहां कई कमियां पाई जिसे प्रदर्शित कमियों को अतिशीघ्र दूर करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। 
 
एडीजी आलोक सिंह लगातार कानपुर जोन के समस्त जनपदों का दौरा कर रहे हैं जिससे कि लोकसभा चुनाव 24 को कुशलता पूर्वक सम्पन्न कराया जा सके। कानपुर जोन के अंतर्गत दो रेंज व आठ जनपद आते हैं। इस दौरान डाॅ0 ईरज राजा, पुलिस अधीक्षक जालौन व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
 
 

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक
Internation Desk  पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक शूटर के निशाने पर थे। लेकिन इससे...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

राहु 
संजीव-नी।
संजीव-नी।
संजीवनी।
दैनिक राशिफल 15.07.2024