कार्य बहिष्कार कर आशा बहू ने किया प्रदर्शन
सरकार की मांग पूरा करने पर ही काम पर वापस लौटेंगे आशा बहू
On
स्वतंत्र प्रभात
लंभुआ। सुल्तानपुर
लंभुआ महिला अस्पताल पर आशा बहुओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।आशा बहू कल्याण समिति की पदाधिकारी सीमा सिंह तथा उमा सिंह के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया गया और कहा कि हम लोग मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर भी अपनी समस्या से उन्हें अवगत करा चुके हैं और लखनऊ में धरना प्रदर्शन भी कर चुके हैं। मुख्यमंत्री से तो बात नहीं हो सकता की लेकिन विभागीय उच्च अधिकारियों से वार्ता हुई।
हमारी मांग है कि आशा बहू एवं आशा संगिनी को स्थाई कर्मचारी बनाया जाए। हम लोगों को एक मजदूर को जो पैसा मिलता है उतना भी नहीं मिलता पैसा टुकड़ों में दिया जाता है उसे एक साथ दिया जाना चाहिए। सरकार की हर योजनाओं का क्रियान्वयन हम लोग करते हैं और पूरा सहयोग देते हैं। इसके बावजूद सरकार हमारी सुन नहीं रही है इसलिए हम लोग कार्य बहिष्कार किए हुए हैं और जब तक सरकार हमारी मांग को नहीं मान लेती है तब तक हम लोग कार्य बहिष्कार पर रहेंगे।
सरकार ने अगर हमारा साथ नहीं दिया तो हम भी सरकार का साथ नहीं देंगे। हमें शीघ्र स्थाई कर्मचारी का दर्जा दिया जाए और मानदेय ₹18000 से कम ना दिया जाए। मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष सुमन शुक्ला, उपाध्यक्ष उमा सिंह संगिनी, महामंत्री सीमा सिंह संगिनी कोषाध्यक्ष कुसुम देवी नीलम मिश्रा पूनम सरोज आशा देवी मीना देवी सुनीता वर्मा संगीता सिंह नीलम सिंह, कुमारी मनीषा आदि काफी संख्या में आशा बहू मौजूद थी।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
21 Mar 2025 13:53:02
उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम में सब्सिडी योजनाओं के माध्यम से वित्तपोषित विभिन्न आवास परियोजनाओं...
अंतर्राष्ट्रीय
21 Mar 2025 21:05:28
रवि द्विवेदी रिंकू संग्रामपुर,अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र के कालिकन धाम के पवित्र स्थान गणेश देवतन पर आज गुरूवार से श्रीमद्भागवत कथा...
Online Channel

खबरें
शिक्षा

Comment List