,दलित महिला ने दुष्कर्म का का लगाया आरोप!

,दलित महिला ने दुष्कर्म का का लगाया आरोप!

 
 
स्वतंत्र प्रभात।
प्रयागराज।
नवाबगंज थाना क्षेत्र की एक दलित महिला ने एक नामजद व एक अज्ञात व्यक्ति पर दुराचार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब वह घर से शौच के लिए गई थी। आरोप है कि शौच के बाद घर वापस आ रही थी कि पहले से घात लगाए बैठे दो व्यक्ति ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किये आरोपियों द्वारा धमकी देते हुए कहा गया कि यदि कहीं इसकी शिकायत करोगे तुम्हें और तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगें। 
 
पीड़िता किसी तरह रोते हुए अपने घर को आई और आप बीती सारी बात अपने पति से बताई तो पीड़िता के पति ने आरोपियों के खिलाफ थाना नवाबगंज में शिकायत किया लेकिन नवाबगंज पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं किया। पीड़िता ने बताया कि उक्त लोग दबंग बदमाश और अधिक प्रभावशाली होने के कारण नवाबगंज पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की गई उल्टा पीड़िता को ही थाने से डांट कर भगा दिया गया।
 
तब से लेकर आज तक पीड़िता दलित महिला पुलिस थाने की चक्कर काट रही है लेकिन न्याय नहीं मिल पा रहा है वही महिला ने अपनी जान की खतरा बताते हुए डीसीपी गंगानगर से मिलकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस उपायुक्त गंगानगर अभिषेक भारती ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सहायक पुलिस आयुक्त से जांच कर रिपोर्ट तलब किया है।

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक
Internation Desk  पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक शूटर के निशाने पर थे। लेकिन इससे...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

राहु 
संजीव-नी।
संजीव-नी।
संजीवनी।
दैनिक राशिफल 15.07.2024