सपा,बसपा सहित सैकड़ो नेताओं कार्यकर्ताओं को भाजपा जिलाध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

सपा,बसपा सहित सैकड़ो नेताओं कार्यकर्ताओं को भाजपा जिलाध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

स्वतंत्र प्रभात

अंबेडकरनगर । लोकसभा चुनाव दृष्टिगत गैर भाजपाई दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को भाजपा की रीतियों नीतियों में विस्वास हो गया है मंगलवार को जनपद की तीन विधान सभाओं में भाजपा नेताओं ने विपक्षी दलों सपा बसपा के सैकड़ों नेताओं कार्यकर्ताओं को समारोह पूर्वक भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराया।भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने सदस्यता ग्रहण कराने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की सहमति से पूर्व जिलाध्यक्ष पूर्व विधान सभा प्रत्याशी कपिल देव वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष डाक्टर राना रणधीर सिंह को शामिल कर तीन सदस्यीय समिति बनाया था।


     विधान सभा क्षेत्र आलापुर में भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक त्रिपाठी ने पूर्व ब्लाक प्रमुख अरविंद सिंह के साथ आए ब्लाक प्रमुख विनीता कन्नौजिया,पूर्व प्रमुख प्रत्याशी लक्ष्मण निषाद,बसपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा कन्नौजिया,सभासद संतोष कसौधन,हबीबुल रहमान,शहरे आलम,सोनू कन्नौजिया,अशोक सिंह,दिलीप कुमार,सूरज विश्वकर्मा,पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज जायसवाल,सपा नेता साधू सिंह,अरुण पाण्डेय,बी डी सी सदस्य निसार अहमद,पप्पू मिश्र,दिलीप चंद गौड़,अमरजीत वर्मा,सुरेंद्र नाथ,रामू प्रजापति,सुरेंद्र राम,सद्दाम हुसैन,दीपक शुक्ला,दर्जनों वर्तमान पूर्व प्रधान सहित सैकड़ों की संख्या में सपा बसपा आदि राजनैतिक दलों के नेताओं कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराने और पार्टी में शामिल होने पर स्वागत के बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में देश और प्रदेश का निरंतर विकास हो रहा है।मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की ऐतिहासिक विकास और जनहित के व्यापक कार्यों की वजह से लोगों का झुकाव तेजी से भाजपा की तरफ बढ़ रहा है।प्रदेश की सभी 80 सीट जीतकर मोदी जी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।कमल की लोकप्रियता जनता में बढ़ने से अंबेडकर नगर और संत कबीर नगर लोक सभा के भाजपा प्रत्याशी बड़े अंतर से चुनाव जीतेंगे और विपक्षी प्रत्याशियों को जमानत बचाने के लाले पड़ेंगे।उन्होंने कहा कि उपस्थित सभी लोक यहां से संकल्प लेकर जाएं कि मेरा बूथ,मेरी विधान सभा और लोक सभा सबसे मजबूत रहेगा। टांडा विधान सभा क्षेत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष डाक्टर राना रणधीर सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा ने जलालपुर विधान सभा क्षेत्र में पूर्व जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,राम प्रकाश यादव,पूर्व विधायक सुभाष राय,भूमि विकास बैंक चेयर मैन अशोक उपाध्याय ने सैकड़ों सपा बसपा कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराया।


       उपरोक्त कार्यक्रमों में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,जिला महामंत्री सुरेश कन्नौजिया,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,अनीता कमल,जय राम विमल,अभिषेक कन्नौजिया,श्याम बाबू गुप्ता,राम सूरत मौर्य,दशरथ यादव, महिला मोर्चा जिला महामंत्री अंजू पाण्डेय,राजेश सिंह बबलू,चेयर मैन पूर्व प्रत्याशी शंकर गुप्ता सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक
Internation Desk  पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक शूटर के निशाने पर थे। लेकिन इससे...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

राहु 
संजीव-नी।
संजीव-नी।
संजीवनी।
दैनिक राशिफल 15.07.2024