भाजपा नेता व देवरिया पुलिस की संलिप्तता: पेट्रोल पंप मालिक ने टैंकर पर जमाया कब्जा

पीड़ित महिला ट्रांसपोर्टर ने एडीजी से लगाई न्याय की गुहार

भाजपा नेता व देवरिया पुलिस की संलिप्तता: पेट्रोल पंप मालिक ने टैंकर पर जमाया कब्जा

स्वतंत्र प्रभात देवरिया।

योगी 2 की सरकार जहां एक ओर महिलाओं के उत्थान को लेकर कटिबद्ध है वहीं उनकी नाक के नीचे देवरिया के भाजपा नेता कहे जाने वाले व जनपद की गौरी बाजार पुलिस की संलिप्तता में पेट्रोल पंप मालिक ने तेल टैंकर पर महीनों से कब्ज़ा जमा कर रखा है। पीड़ित महिला ट्रांसपोर्टर ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की परंतु न्याय न मिलता देख एडीजी से न्याय की गुहार लगाते हुए तेल टैंकर को पेट्रोल पंप स्वामी के कब्जे से छुड़ाने की गुहार लगाई है।

 
मामला गौरी बाजार थाना क्षेत्र के इंडियन ऑयल  गणेश फिलिंग स्टेशन का है। गोरखपुर जनपद की राजेंद्र नगर, शारदापुरी कॉलोनी निवासिनी शकुंतला सिंह ने बताया कि हमारा शकुंतला ट्रांसपोर्ट का कारोबार है। पति के निधन के बाद मुश्किल से व्यवसाय संचालित कर अपने बच्चों की परवरिश कर रही हूं। बैतालपुर स्थित इंडियन ऑयल डिपो से गाडियां संचालित हैं और तेल की ढुलाई कराई जाती है। इस दौरान ट्रांसपोर्ट के टैंकरों का तेल देवरिया जनपद के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के गणेश फिलिंग स्टेशन से लिया जाता रहा और समय समय पर भुगतान भी होता रहा परंतु रुपयों के लालच में देवरिया के भाजपा से पूर्व नगर प्रभारी संजय सिंह गुड्डू के संरक्षण में पेट्रोल पंप स्वामी ने हमारी यूपी 53 सी टी 7584 नंबर के टैंकर को जबरिया अपने पेट्रोल पंप पर खड़ा कर लिया और हम पर गुंडई का धौंस दिखा जबरिया टैंकर छोड़ने के नाम पर लाखों रुपयों की मांग कर रहे हैं। 
 
इस संबंध में थानाध्यक्ष गौरी बाजार से जानकारी ली गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। जबकि एक ओर मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण की बात करते हुए महिलाओं को विकास की मुख्य धारा में शामिल करने की बात करते हैं वहीं दूसरी ओर महिलाओं से जबरिया अवैध रुपयों की वसूली किया जाना,सरकार के नीतियों पर कुठाराघात है जिसमें कही न कहीं स्थानीय पुलिस भी ज़िम्मेदार मानी जा रही है। पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक से फरियाद की पंरतु उनसे न्याय मिलता न देख एडीजी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। 
 
Tags:  

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक
Internation Desk  पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक शूटर के निशाने पर थे। लेकिन इससे...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

राहु 
संजीव-नी।
संजीव-नी।
संजीवनी।
दैनिक राशिफल 15.07.2024