Kushinagar : भाजपाइयों ने तीन प्रदेश में कमल खिलते देख खूब कर रहे आतिशबाजी

Kushinagar : भाजपाइयों ने तीन प्रदेश में कमल खिलते देख खूब कर रहे आतिशबाजी

कुशीनगर। देश के कुल पांच राज्यों में से चार राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम रविवार को घोषित किए जा रहे हैं। प्रारंभिक रुझानों के अनुसार अब यह स्पष्ट हो गया कि मध्यप्रदेश , राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार ही बनेगी तब जिले भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न् मनाना आरंभ कर दिया जो देर रात तक चलता रहा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय के नेतृत्व में रविन्द्र नगर स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपाइयों ने आतिशबाज़ी के साथ मिठाई बांटकर जीत का जश्न मनाया।जैसे-जैसे भाजपा की स्थिति मजबूत होती गई और पार्टी ने रुझानों के अनुसार स्पष्ट बहुमत के आंकड़े का छू लिया वैसे ही भाजपा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का पार्टी कार्यालय पहुंचना आरंभ हो गया और सम्पूर्ण वातावरण मोदी और भाजपा जिन्दाबाद के नारे से गूंज उठा।

   जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि देश के कुल पांच राज्यों में से चार राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम रविवार को घोषित किए जा रहे हैं। इन चार राज्यों में से तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी रुझानों में काफी आगे चल रही है और पार्टी को बहुमत मिल रहा है।यह भाजपा के लिए एक सकारात्मक संकेत है, पार्टी हर राज्य में बढ़त ले रही है। हम वोट शेयर और सीट शेयर दोनों में सभी राज्यों में आगे हैं। कहा कि लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सकारात्मक प्रतिबद्धता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मोदी के नेतृत्व को वोट दिया है।

इस अवसर पर जिला महामंत्री राणा प्रताप राव,सुदर्शन पाल, जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी, विनोद भारती,जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, बलिराम यादव, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी,बंका सिंह,मनीष जायसवाल बुलबुल, सन्तोष जायसवाल, हरिशंकर राय, शत्रुघ्न शाही,धन्नजय तिवारी प्रथम द्वितीय,केशवनाथ उपाध्याय,इंजीनियर मनोज सिंह,अमित राय, हरिओम कुशवाहा, राधेश्याम गुप्ता, महेश रौनियार, चन्द्र प्रताप दूबे, किशोर यादव,देवेश मिश्र, भुवनेश्वर त्रिपाठी सहित सैंकड़ों पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक
Internation Desk  पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक शूटर के निशाने पर थे। लेकिन इससे...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

राहु 
संजीव-नी।
संजीव-नी।
संजीवनी।
दैनिक राशिफल 15.07.2024