IAS Success Story: 40 लाख रुपये का छोड़ा पैकेज, आदित्य श्रीवास्तव पहले IPS फिर बने IAS अफसर
बचपन से ही मेधावी रहे आदित्य
लखनऊ के आईआईएम रोड स्थित एल्डिको सिटी में रहने वाले आदित्य श्रीवास्तव बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रहे हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई CMS अलीगंज, लखनऊ से की। उन्होंने 10वीं कक्षा में 97.8% अंक और 12वीं कक्षा में 97.5% अंक प्राप्त किए।
IIT-JEE में भी शानदार प्रदर्शन
स्कूलिंग के बाद आदित्य ने इंजीनियरिंग को करियर के रूप में चुना। उन्होंने देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में शामिल JEE मेन्स और JEE एडवांस्ड दोनों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। अच्छे रैंक के दम पर उन्हें IIT कानपुर में दाखिला मिला, जहां से उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में B.Tech और M.Tech की पढ़ाई पूरी की।
करोड़ों की नौकरी छोड़ UPSC का फैसला
IIT कानपुर से निकलने के बाद आदित्य को एक मल्टीनेशनल कंपनी में ₹40 लाख सालाना पैकेज की नौकरी मिली। करीब डेढ़ साल तक उन्होंने बेंगलुरु में काम किया।
लेकिन उनके पिता अजय श्रीवास्तव, जो केंद्रीय ऑडिट विभाग में AAO हैं, चाहते थे कि बेटा सिविल सर्विस में जाए। बहन भी सिविल सेवा की तैयारी कर रही थी। इसी बीच आदित्य ने भी तय कर लिया कि वे UPSC की राह चुनेंगे।
UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 से ठीक एक महीना पहले उन्होंने अपनी हाई-पैकेज नौकरी छोड़ दी।
पहली असफलता, फिर जबरदस्त वापसी
2021 में यह आदित्य का पहला अटेंप्ट था, जिसमें वे प्रीलिम्स पास नहीं कर पाए। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। परिवार का पूरा साथ मिला।
आदित्य ने NCERT किताबों और यूट्यूब की मदद से दोबारा रणनीति बनाई और दोगुनी मेहनत शुरू की।
पहले बने IPS, फिर IAS
UPSC 2022 रिजल्ट में ऑल इंडिया रैंक 236 के साथ IPS अधिकारी बने और UPSC 2023 रिजल्ट मे AIR-1 के साथ IAS अधिकारी बने। आदित्य को उत्तर प्रदेश कैडर मिला, जो उनका गृह राज्य भी है।

Comment List