Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान
Kal Ka Mausam: देशभर में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। उत्तर भारत में जहां शीत लहर और घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, वहीं दक्षिण और पूर्वी राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम होने से सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के साथ-साथ मौसम भी लोगों की सेहत पर असर डाल रहा है। आइए जानते हैं 18 दिसंबर को देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम का हाल।
तीन राज्यों में बारिश का अनुमान
उत्तर भारत के 13 शहरों में घने कोहरे की चेतावनी
उत्तर भारत में कोहरे का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, आगरा, बरेली और मुजफ्फरनगर में घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया गया है।
हरियाणा के गुरुग्राम, पानीपत और सोनीपत में सुबह के समय दृश्यता 50 मीटर से भी कम रह सकती है।
इसके अलावा पंजाब के चंडीगढ़ और अमृतसर में भी घना कोहरा रहेगा, जबकि उत्तराखंड के मसूरी में सुबह धुंध लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है।
दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में 18 दिसंबर को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा। सुबह से शाम तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और घने कोहरे के कारण सुबह के समय दृश्यता घटकर 50 मीटर तक पहुंच सकती है। वाहन चालकों को खास सतर्कता बरतने की जरूरत होगी।
प्रदूषण की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है, क्योंकि AQI 200 के पार बना हुआ है। तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश में शीत लहर और कोहरे ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। आगरा में ताजमहल तक साफ दिखाई नहीं दे रहा, जबकि अयोध्या समेत कई जिलों में सुबह घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 18 दिसंबर को भी हालात और बिगड़ सकते हैं।
बिहार में बढ़ेगी ठंड
बिहार में 18 दिसंबर से शीत लहर का असर और तेज होने की संभावना है। पटना, गया, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सारण, सिवान, भोजपुर, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, दरभंगा और मधुबनी में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है।
उत्तराखंड में ठंडी हवाओं का असर
उत्तराखंड के नैनीताल, रुद्रप्रयाग और चमोली में सुबह के समय 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल सकती हैं। कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने का अनुमान है।

Comment List