PM Kisan Yojana: कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त? जान लें ये बड़ा अपडेट

Sandeep Kumar  Picture
Published On

PM Kisan Yojana 22nd Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 22वीं किस्त को लेकर किसानों में एक बार फिर उत्सुकता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि नए साल 2026 की शुरुआत में सरकार किसानों को बड़ी खुशखबरी दे सकती है। इससे पहले योजना की 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी की गई थी, जिसमें 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में 2000 रुपये सीधे ट्रांसफर किए गए थे। अब देशभर के किसान अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

22वीं किस्त कब जारी हो सकती है?

फिलहाल सरकार की ओर से 22वीं किस्त की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीएम किसान की 22वीं किस्त नए साल 2026 की शुरुआत में जारी की जा सकती है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि फरवरी 2026 के आखिर तक इसकी घोषणा हो सकती है। हालांकि, जब तक सरकार की ओर से पुष्टि नहीं होती, किसानों को सतर्क रहना जरूरी है।

22वीं किस्त पाने के लिए जरूरी काम

अगर आप चाहते हैं कि पीएम किसान की अगली किस्त बिना किसी रुकावट के आपके खाते में आए, तो नीचे दिए गए जरूरी काम समय रहते पूरे कर लें।

सबसे पहले e-KYC पूरा करना बेहद जरूरी है। अगर e-KYC अपडेट नहीं है, तो आपकी किस्त अटक सकती है। इसके अलावा बैंक अकाउंट को आधार से लिंक कराना भी अनिवार्य है, क्योंकि बिना आधार लिंक के पैसे खाते में नहीं आएंगे।

क्या महंगी होगी खाद? यूरिया की किल्लत की खबरों के बीच मोदी सरकार ने जारी किया बयान Read More क्या महंगी होगी खाद? यूरिया की किल्लत की खबरों के बीच मोदी सरकार ने जारी किया बयान

साथ ही यह सुनिश्चित करें कि DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) ऑप्शन आपके बैंक खाते में चालू हो, ताकि योजना की रकम सीधे खाते में ट्रांसफर हो सके। बैंक डिटेल्स जैसे IFSC कोड, अकाउंट नंबर और नाम सही हैं या नहीं, इसकी भी जांच जरूर कर लें।

उचित मुआवजे की सांविधानिक गारंटी को कम नहीं किया जा सकता: समीक्षा याचिका खारिज Read More उचित मुआवजे की सांविधानिक गारंटी को कम नहीं किया जा सकता: समीक्षा याचिका खारिज

इसके अलावा पीएम किसान बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना नाम जरूर चेक करें। अगर लिस्ट में नाम नहीं है, तो आपको किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।

देश को महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG की कीमतों में ₹195.5 की बढ़ोतरी Read More देश को महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG की कीमतों में ₹195.5 की बढ़ोतरी

किसान रजिस्ट्री भी हुई अनिवार्य

सरकार ने अब पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए ‘किसान रजिस्ट्री’ को भी जरूरी कर दिया है। सिर्फ रजिस्ट्रेशन होना अब काफी नहीं है। किसान अपने राज्य के पोर्टल या नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर किसान रजिस्ट्री का फॉर्म भर सकते हैं। किसान रजिस्ट्री पूरी न होने पर भविष्य की किस्तों में दिक्कत आ सकती है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments