अनूप  सिंह की तहरीर पर भाजपा नेता सूरज राय सहित 8 लोगो पर मुकदमा दर्ज, पुलिस छानबीन में जुटी

घटना में मुख्य आरोपी बनाए गए भाजपा नेता सूरज राय।

अनूप  सिंह की तहरीर पर भाजपा नेता सूरज राय सहित 8 लोगो पर मुकदमा दर्ज, पुलिस छानबीन में जुटी

कोपागंज थाना क्षेत्र के महुआर गावं निवासी अनूप सिंह S/O तेजबहादुर सिंह ने वृहस्पतिवार की देर रात कोपागंज थाना मे तहरीर दिया है कि वृहस्पतिवार  को समय लगभग 3.30 बजे मै अपने गाडी UP54 / AC1920 कार मे अतुल सिंह पुत्र स्व0 संजय सिंह, विवेक सिंह पुत्र योगेन्द्र सिंह, संजय सिंह पुत्र स्व0 शिवप्रसाद सिंह के साथ कोपागंज थाने से अपने घर जा रहा था।कि रास्ते में रामधन दामोदर महाविद्यालय कसारा के पास पहुचे ही थे।
 
कि धर्मेन्द्र राजभर पुत्र रामबचन राजभर निवासी मुहम्मदपुर बाबूपुर इन्दारा, स्वराज सिंह उर्फ रानू पुत्र अनिल सिंह, रोहित सिंह उर्फ बिट्टू पुत्र अशोक सिंह, मान सिंह पुत्र जयप्रकाश शर्मा निवासीगण इन्दारा, अश्वनी सिंह गोलू पुत्र विनय सिंह पप्पु निवासी महुवार व अंकित कुमार लोटा पुत्र स्व0 रामलाल, अनुज यादव प्रिंस पुत्र रविन्द्र यादव निवासी गण निजामुद्दीनपुरा थाना कोतवाली व 1-2 लोग नाम पता अज्ञात एक राय होकर रास्ते के बीचो बीच आकर धर्मेन्द्र राजभर व स्वराज सिंह रानू पिस्टल निकालकर हम लोगो को लक्ष्य कर फायर कर दिया। हम चारो लोग गाडी से निकलकर जान बचाने के लिए खेत की तरफ भागे कि बाइक से रोहित सिंह, अंकित कुमार, अनुज यादव, मान सिंह, अश्वनी सिंह राड व डंडा लेकर माँ बहन की गाली देते हुए हम लोगो को मारने पिटने लगे।
 
हम लोग अपनी जान बचाते हुए खेतो मे भाग गये। इस घटना से पूर्व धर्मेन्द्र राजभर हमारे ने हमारे मो0 नं07459971050 पर कई बार जान से मारने की धमकी दे चुका है। हम लोगो के भागने के बाद उपरोक्त लोग मेरी गाडी को क्षतिग्रस्त कर दिये है। इस पूरी घटना की साजिश पिछले दो दिनो से सुरज राय पुत्र स्व0 विजय शंकर राय ग्राम व पो० कसारा थाना कोपागंज की है। सुरज राय के इशारे पर ही इस घटना को अंजाम दिया गया है।इस घटना में मुझे व मेरे साथियो को गम्भीर चोटे आयी है। तहरीर के आधार पर कोपागंज पुलिस ने 9 नामजर्द सहीत एक अज्ञात के खिलास मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है।
 
सीओ ने गोली चलने की घटना को नाकारा
कोपागज थाना क्षेत्र के कसारा महाविद्यालय के पास वृहस्पतिवार की शाम दो गुटों में फायरिंग व गाडी तोड़ने को के हुए विवाद का जांच सीओ सिटी शीतला प्रसाद पाण्डेय ने शुक्रवार को घटना की जांच किया। सीओ सिटी ने सबसे पहले घटना स्थल पहुंचे। मौके का जांच कर आरोपी के गांव इंदारा व महुआर पहुंचे।और दोनों गाड़ीयों की जांच में पाया की गाड़ीयों पर कही भी गोली का निशान नही पाया।जांच में सीओ सिटी मऊ ने गोली चलने की घटना को नाकार दिया। जिससे क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel