मामूली विवाद के बाद घर में घुसकर पेड़ से बांधकर महिला को पीटा
रामकोट सीतापुर रामकोट थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के चलते महिला को घर में घुसकर पेड़ से बांधकर मारने पीटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस से की है पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वीडियो 2 दिन पुराना बताया जा रहा है पुलिस ने इस मामले में 24 घण्टे पहले मारपीट की शिकायत पर दोनों पक्षों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है मामला रामकोट थाना इलाके का है।
यहां सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में महिला की पिटाई का मामला सामने आया है मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला अहाता कप्तान निवासी पीड़ित दिनेश मिश्रा ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि मोहल्ले के रामचरन अपने परिवार की महिलाओं और बेटे सहित दिनेश कुमार के घर में जबरन घुस आए आरोप है कि इस दौरान विपक्षियों ने उसकी पत्नी को पेड़ से बांधकर मारा पीटा और घर में रखे सामान को तोड़ दिया।
विपक्षियों पर महिला ने कपड़े फाड़ने का भी आरोप लगाया है पीड़ित ने आरोपियों पर घर में रखे करीब 5 हजार रुपये चोरी करने का भी आरोप लगाया है मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस जांच पड़ताल कर रही है पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर छानबीन की जा रही है जल्द ही वीडियो के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है!!

Comments