कुशीनगर : मनरेगा भुगतान नही होने से गांवों का विकास कार्य ठप

भुगतान को लेकर ग्राम प्रधान ब्लॉक कार्यालय से जिला मुख्यालय तक लगा रहे चक्कर

कुशीनगर : मनरेगा भुगतान नही होने से गांवों का विकास कार्य ठप

कुशीनगर। स्वतंत्र प्रभात। प्रदेश का अक्षादित ब्लॉक विशुनपुरा के ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना से कराए गए कार्यों का समय से भुगतान नहीं हो पा रहा है। इस ब्लॉक में कराए गये कार्य में निर्माण सामग्री का 1.93 करोड़ रुपये और मजदूरी का 1.09 करोड़ रुपये बाकी है। ग्राम पंचायतों में निर्माण सामग्री देने वाले फर्म और मजदूर भुगतान के लिए प्रधान पर दबाव बना रहे हैं। परेशान प्रधान ब्लॉक कार्यालय से जिला मुख्यालय तक चक्कर लगा रहे हैं।
 
विशुनपुरा ब्लॉक में कुल 81 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें कुल 49,8,87 जॉबकार्ड धारी मजदूर हैं। मनरेगा योजना से सभी ग्राम पंचायतों में विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य होता है। ग्राम प्रधान गांव में पंजीकृत फर्म से निर्माण सामग्रियों से आपूर्ति कराते हैं। सभी ग्राम पंचायतों में आपूर्ति हुए निर्माण सामग्री का बकाया भुगतान बीते कई माह से नहीं मिला है।
 
निर्माण सामग्रियों का बकाया 1.93 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फर्म वाले ग्राम प्रधानों पर भुगतान के लिए दबाव बनाए हुए हैं। इसके लिए ग्रामप्रधान प्रतिदिन ब्लॉक और जिला मुख्यालय के कार्यालयों का चक्कर लगा रहे हैं। ब्लॉक के कर्मचारी उन्हें शासन से ही धन रुकने की वजह से भुगतान में देरी होने की बात कह रहे हैं। यहीं नहीं मनरेगा के तहत कार्य करने वाले श्रमिकों की मजदूरी भी 21 अगस्त के बाद से अब तक नहीं मिली है।
 
श्रमिकों की मजदूरी भी करीब 1.09 करोड़ बताई जा रही है। इसके अलावा मनरेगा मेठ, मिस्त्री का कुल 9.14 लाख रुपये बाकी बताए जा रहे हैं। मनरेगा से हुए कार्यों के से बाद समय से भुगतान नहीं होने के कारण विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे है। 
 
बीडीओ बोले .. 
 
बीडीओ सुशील कुमार सिंह ने कहा गांव में मिनी स्टेडियम निर्माण, पीएम आवास, मुख्यमंत्री आवास, नाली, खड़ंजा, इंटरलॉकिंग, अन्नपूर्णा गोदाम निर्माण, अमृत सरोवर समेत अन्य पक्के कार्य नहीं हो रहे है। यदि समय से भुगतान हो जाता है, तो तेजी से विकास कार्य शुरू हो जाता। भुगतान नहीं होने के कारण विकास कार्यों में भी रुकावट आई है।

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel