23 मंडलों की 1212 बूथों पर मन की बात कार्यक्रम को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना

23 मंडलों की 1212 बूथों पर मन की बात कार्यक्रम को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना

स्वतंत्र प्रभात
अंबेडकरनगर।देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को जनपद में भाजपा के पदाधिकारियों और जन प्रतिनिधियों ने संगठन द्वारा निर्धारित जनपद की मंडलों के बूथों पर सुना। मन की बात कार्यक्रम को सुनने  के बाद विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरिओम पाण्डेय ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में देश को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम नए संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

देश में आर्गन डोनेशन की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि आर्गन डोनेशन करने वालों की संख्या बढ़ी है।कहा कि अंग दान मानव के लिए अमर गाथा है।अंग दान के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ी है। जिससे दूसरों को जीवन मिलता है। भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने कहा कि प्रधान मंत्री ने नारी शक्ति की प्रशंशा करते हुए कहा कि हर क्षेत्र में महिलाओं की ऊंचा योगदान है।बेटियां तीनों सेनाओं में झंडा ऊंचा कर रही हैं।भारत के विकास में नारी शक्ति अहम है।कहा कि सोलर एनर्जी के क्षेत्र में देश आगे बढ़ रहा है।

भारतीय पर्यावरण के लिए संवेदनशील हैं। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक दीपक तिवारी ने बताया कि जनपद के 23 मंडलों की 1212 बूथों पर 11743 लोगों ने मन की बात कार्यक्रम को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,ज्ञान सागर सिंह,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,रमाशंकर सिंह, पूर्व प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, संजू देवी, अनीता कमल, सुभाष राय, निवर्तमान चेयर मैन सरिता गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता, सुमन पाण्डेय, जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह, बाबा राम शब्द यादव, सुरेश कन्नौजिया, दिलीप पटेल देव, जिला सह मीडिया प्रभारी, पूर्व जिला महामंत्री अमर नाथ सिंह, आईटी जिला संयोजक मनीष मिश्र, सोशल मीडिया जिला संयोजक शाश्वत मिश्र, अविनाश सोनकर, जगन्नाथ गुप्त, डाक्टर हिमांशू गुप्त, अभिषेक निषाद, डाक्टर संतोष सिंह, नन्द कुमार तिवारी राना आदि ने मुख्य रूप से सुना।

कप्तानगंज थाने पर शव को रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शनकर स्कूल बहन के खिलाफ दर्ज हो मुकदमा Read More कप्तानगंज थाने पर शव को रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शनकर स्कूल बहन के खिलाफ दर्ज हो मुकदमा

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel